90 के दशक में बॉलीवुड के कुछ गाने ऐसे थे, जिनकी धुन बजते ही लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते थे. अमिताभ बच्चन का 'जुम्मा चुम्मा दे दे' हो या संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का 'तम्मा तम्मा लोगे', दोनों गानों ने अपने दौर में खूब लोकप्रियता हासिल की. लेकिन इन दोनों सुपरहिट गानों की कहानी सिर्फ डांस, म्यूजिक और स्टारडम तक सीमित नहीं है. इनकी धुन को लेकर भी म्यूजिक की दुनिया में चर्चा हुई थी.
यह भी पढ़ें | संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के 6 सुपरहिट गाने, 90s में हुए थे पॉपुलर आज तक कर रहे ट्रेंड
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक साल के अंदर आए दो हिट गाने
साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘थानेदार' का गाना 'तम्मा तम्मा लोगे' दर्शकों के बीच मशहूर हुआ. इस गाने में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नजर आए थे. इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था और इसे बप्पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी थी. गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे.
इसके अगले साल, 1991 में फिल्म 'हम'आई और 'जुम्मा चुम्मा दे दे' रिलीज हुआ. अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माया गया यह गाना भी देखते ही देखते डांस फ्लोर का पसंदीदा नंबर बन गया. इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था और आनंद बख्शी ने बोल लिखे थे. गाने को सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने आवाज दी थी. दोनों गानों की लोकप्रियता के साथ एक सवाल भी सामने आया. इनकी धुनें एक-दूसरे से मिलती-जुलती क्यों लगती हैं?
यह भी पढ़ें | डायरेक्टर को खाना परोसने से किया इनकार तो छिन गया लीड हीरोइन का रोल, फिल्म में दिखी सिर्फ छोटी सी झलक
विवाद की जड़ में था विदेशी गाना
संगीत से जुड़ी रिपोर्टों के मुताबिक, 'तम्मा तम्मा' और 'जुम्मा चुम्मा' की धुन मशहूर सिंगर मोरी कांते के गाने 'तम्मा' से बताया गया. यही वजह थी कि दोनों हिंदी गानों की समानता पर सवाल उठे. संगीतकारों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि पहले किसने गाने की रिकॉर्डिंग की थी और किसकी धुन से प्रेरणा ली गई थी.
बप्पी लाहिड़ी ने संगीत में विदेशी धुनों से प्रेरणा लेने के सवाल पर कहा था कि हिंदी फिल्म संगीत में ऐसा पहले भी होता रहा है. दूसरी ओर, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की तरफ से भी इस मामले पर अपनी बात रखी गई थी. इस विवाद की रिपोर्टिंग में दोनों गानों को एक ही विदेशी म्यूजिक सोर्स से जोड़कर देखा गया है.
यह भी पढ़ें | सलमान का बहाना बॉलीवुड पर निशाना, जानें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का भाईजान कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं