विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

सुशांत के डिप्रेशन से अपने रिलेशन तक, रिया के दावों पर अंकिता ने किया खुलासा, बोलीं- सच के साथ हूं और...

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बताया कि मैं सुशांत (Sushant Singh Rajput) के साथ साल 2016 तक थी और उन्हें कोई डिप्रेशन नहीं था.

सुशांत के डिप्रेशन से अपने रिलेशन तक, रिया के दावों पर अंकिता ने किया खुलासा, बोलीं- सच के साथ हूं और...
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर रिया चक्रवर्ती के दावों पर दिया जवाब
  • अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के दावों पर दिया करारा जवाब
  • एक्ट्रेस ने कहा कि जब तक हम साथ थे उन्हें डिप्रेशन...
  • अंकिता लोखंडे की पोस्ट हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की जांच जारी है. एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से भी सीबीआई (CBI) लगातार पूछताछ कर रही है. मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने न्यूज चैनल्स को इंटरव्यू दिये, साथ ही उन्होंने सीबीआई में भी अपना बयान दर्ज काया. अपने बयान में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपुत से जुड़े कई दावे किये, जिसे लेकर अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बताया कि मैं सुशांत के साथ साल 2016 तक थी और उन्हें कोई डिप्रेशन नहीं था. वह पूरी तरह से ठीक थे. इसके साथ ही अंकिता ने बताया कि हमारे अलग होने के बाद मैंने किसी भी प्लेटफॉर्म पर यह नहीं कहा है कि हम साथ थे. 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपनी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़ी कई बातें बताईं. उन्होंने लिखा, "सबसे पहले शुरुआत से अंत तक मैं और सुशांत 23 फरवरी, 2016 तक एक दूसरे के साथ थे. उन्हें डिप्रेशन जैसी कोई परेशानी नहीं थी और न ही वे कभी साइकैट्रिस्ट के पास गए थे. वह पूरी तरह से ठीक थे." एक्ट्रेस ने अपने और सुशांत के बारे में बात करते हुए लिखा, "मैंने किसी भी प्लेटफॉर्म पर कभी यह नहीं कहा कि हम अलग होने के बाद भी एक-दूसरे के टच में थे. तथ्य यह है कि मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरे पोस्टर पर कमेंट किया था. उन्होंने मुझे प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी थी, जिसका मैंने केवल रिप्लाई किया था. इसलिए मैंने रिया के इस दावे को खारिज करती हूं कि मैंने यह कहा है कि मेरी और सुशांत की फोन पर बात हुई थी."

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैंने अब तक इंटरव्यू में जो कहा है वह यह कि जब तक मैं और सुशांत साथ थे, उन्हें किसी तरह का डिप्रेशन नहीं था. हमने साथ में उनकी सफलता के सपने देखे थे. मैंने दुआ की थी और वह सफल भी हुए थे. मैंने यह साफ तौर पर कहा है कि अगर मुझसे रिया के बारे में कोई सवाल किया जाता था तो मेरा ईमानदारी से एक ही जवाब होता था कि मैं उन्हें और उनके रिलेशनशिप के बारे में नहीं जानती. मैं तब परेशान हुई थी, जब किसी ने अपनी जिंदगी खो दी और मुझसे हमारे साथ होने के बारे में सवाल किया गया. मैं ईमानदारी से बोलूंगी और सच सामने लाउंगी."

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पोस्ट में आगे परिवार के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा, "फ्लैट के बारे में मैं पहले ही सफाई दे चुकी हूं और परिवार के विचार मेरे से अलग नहीं हैं. मैं अभी भी सच के साथ खड़ी हूं और यह स्वीकार करती हूं कि मैं परिवार के साथ हूं रिया के साथ नहीं. परिवार की जानकारी और समझदारी में वह ही एक हैं, जिसने उन्हें अंत तक पहुंचाया है. उनके पास चैट्स और सबूत हैं, जिसे देखा जाए तो झुठलाया नहीं जा सकता. इसलिए मैंने परिवार की साइड सुनी, उनके साथ खड़ी रही और आखिर तक इनके साथ ही रहूंगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty, Ankita Lokhande On Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Claims About Ankita Lokhande, Rhea Chakraborty Claims About Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com