Obsession OTT Release Date: हॉरर फिल्मों में कई बार उनकी डरावनी कहानी से ज्यादा खौफनाक उसका कोई एक सीन बन जाता है. कुछ ऐसा ही एक्सरपीरियंस एक्ट्रेस Inde Navarrette को अपनी फिल्म Obsession के दौरान हुआ. ये हॉरर मूवी 2026 की सबसे कामयाबी हॉरर फिल्मों से है. फिल्म में एक बेडरूम सीन है, जिसे एक्ट्रेस खुद देखने से बचना चाहती हैं. इसकी वजह सिर्फ सीन का डरावना माहौल नहीं, बल्कि उनका वह लुक है, जिसे खास तौर पर दर्शकों के मन में बेचैनी पैदा करने के लिए तैयार किया गया था.
Curry Barker के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म Obsession अब भारत में ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. जानें कब और कहां इस हॉरर मूवी को देखा जा सकेगा और डिजिटल रिलीज से पहले जानें Inde Navarrette ने फिल्म के सबसे डरावने सीन और उसे तैयार करने के पीछे की सोच के बारे में क्या बताया?
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Obsession का कौन सा सीन देखकर डर गईं Inde Navarrette?
Inde Navarrette के मुताबिक, फिल्म का बेडरूम सीन उनके लिए सबसे ज्यादा डरावना है. इस सीन में उनका किरदार निक्की कमरे के एक कोने में छिपा होता है, जबकि बेयर सो रहा होता है. सीन में दिखाई देने वाला असामान्य चेहरा और उसका डरावना अंदाज इसे खास बनाता है. इस सीन के बारे में Inde ने कहा, 'यह फिल्म का सबसे डरावना हिस्सा है. मैं इस सीन को देखने से इनकार कर देती हूं.' उन्होंने अपने लुक के बारे में कहा कि यह उनके खतरनाक मेकअप का नतीजा था.
मेकअप आर्टिस्ट Kate Oja ने ऐसे तैयार किया डरावना लुक
इस असामान्य लुक को तैयार करने की जिम्मेदारी मेकअप आर्टिस्ट केट ओजा की थी. Inde ने उनके काम की तारीफ करते हुए बताया कि चेहरे की कुछ विशेषताओं को जानबूझकर उभारा गया. होंठों की आउटलाइन को ज्यादा स्पष्ट किया गया, आंखों की पुतलियों के आसपास काले रंग का इस्तेमाल हुआ और चेहरे की बारीक रेखाओं को प्रमुखता दी गई. इस लुक में जोकर जैसे स्टाइल से भी प्रेरणा ली गई, ताकि किरदार का चेहरा सामान्य इंसानी चेहरे से अलग और डरावना लगे. मेकअप की यही बारीकियां सीन को खास बनाती हैं.
Obsession बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Curry Barker की इस फिल्म का बजट लगभग 7 करोड़ रुपये बताया जाता है जबकि इस फिल्म ने दुनियाभर में 3800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सैकनिल्क ने कमाई का ये आंकड़ा जारी किया है. यही नहीं, इस हॉरर मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन आंकड़ों से फिल्म की लोकप्रियता को समझा जा सकता है.
30 अक्तूबर को JioHotstar पर आएगी Obsession
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए Obsession की डिजिटल रिलीज खास हो सकती है. फिल्म में Inde Navarrette और Michael Johnston अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि Curry Barker ने इसका निर्देशन किया है. भारत में यह फिल्म 30 अक्तूबर 2026 से JioHotstar पर Peacock Hub के तहत अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगी.
फिल्म के इस बेडरूम सीन के बारे में Inde का खुलासा बताता है कि पर्दे पर कुछ सेकंड का डर पैदा करने के पीछे मेकअप और मनोविज्ञान की कितनी अहम भूमिका हो सकती है. अब देखना होगा कि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद यह सीन भारतीय दर्शकों को कितना डराने में कामयाब होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं