8 years ago
नई दिल्ली:
केरल में कल 28 शव बरामद किए गए हैं. मरने वालों की कुल संख्या 445 हो गई है. इनमें से 293 लोग 8 अगस्त से अब तक मारे गए हैं. बहुत से लोग अभी लापता भी हैं और 6 लाख लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. ये जानकारी NDTV को केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस ने दी है. केरल में बड़े पैमाने पर पुनर्वास की ज़रूरत है. लोगों को अपनी ज़िंदगी समेट कर नए सिरे से आगे बढ़ने में एक बहुत बड़े स्तर पर मदद की ज़रूरत है. जगह जगह गंदगी कीचड़ का अंबार लगा हुआ है और लोगों के घरों का सामान बुरी तह से बर्बाद हो गया है. आप भी केरल में बाढ़ और बारिश से आई त्रासदी से उबरने में लोगों की मदद कर सकते हैं. एक छोटी सी कोशिश के ज़रिए केरल के लोगों को अहसास करा सकते कि परेशानी की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
NDTV और टाटा स्काई की इस मुहिम से जुड़िये. आप भी बनें इसका हिस्सा. ये पूरा टेलीथॉन 6 घंटे तक चलेगा. देखिए, मदद कीजिए.. निर्माण कीजिए..
NDTV और टाटा स्काई की इस मुहिम से जुड़िये. आप भी बनें इसका हिस्सा. ये पूरा टेलीथॉन 6 घंटे तक चलेगा. देखिए, मदद कीजिए.. निर्माण कीजिए..