विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: इंडोनेशिया में 18वें एशियन गेम्स (18th Asian Games) जारी हैं. इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग (Jakarta Palembang 2018) में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक इन खेलों का आयोजन किया जाना है. इस दौरान 40 खेलों के 465 इवेंट का आयोजन होना है. इस बार खेलों के इस महाकुंभ में 45 देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. भारत की तरफ से 572 एथलीट कुश्ती (Wrestling), बॉक्सिंग (Boxing), बैडमिंटन (Badminton), निशानेबाजी (Shooting), टेनिस (Tennis), टेबल टेनिस (Table Tennis), तीरंदाजी (Archery), हॉकी (Hockey), कबड्डी (Kabaddi), भारोत्तोलन (Weightlifting), एथलेटिक्स (Athletics), जिम्नास्टिक (Gymnastics) और तैराकी (Swimming) सहित कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड सहित कुल 36 मेडल हैं. भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी और उनके जज्बे को देखकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार पदकों के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.


बता दें कि खेलों के चौथे दिन भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच डाला था. भारतीय टीम टीम ने अपने 86 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांगकांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी थी. भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी.

 

Asian Games 2018 Live Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Asian Games 2018 Day 9 LIVE UPDATES, Asian Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com