गॉल टेस्ट के पहले दिन 6 विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बता दिया कि भारत का नंबर-1 स्पिनर कौन है। टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों की तरह अश्विन भी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेल रहे हैं। बाद में दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन पैवेलियन में साथी खिलाड़ियों को एक्शन के साथ बता रहे थे कि उन्होंने कैसे 6 विकेट लिए। अश्विन, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा के लिए सोचने की वजह दे गए।
गॉल टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 9 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा बेहद दबाव में हैं। पैवेलियन में बैठने की बजाय वे नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। मैच के दूसरे दिन लंच के दौरान रोहित शर्मा नेट्स में थे तो टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री भी वहां पहुंचे। शास्त्री उन्हें सलाह देते हुए नजर आए। 28 साल के रोहित के लिए श्रीलंका की सीरीज़ बेहद अहम है। आज भी टीम में उनकी जगह पक्की नहीं कही जा सकती। हमारे क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर रोहित शर्मा को नंबर-3 पर उतारने के खिलाफ हैं।
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर उत्साही दर्शकों की संख्या कम नजर आई। हालांकि मैच देखना बिल्कुल फ्री है। पहले दिन कुमार संगकारा की बल्लेबाजी देखने के लिए काफी दर्शक पहुंचे हुए थे। वैसे वन मैन चीयरिंग स्क्वॉड पर्सी अबयसेकरा और भारत के सबसे बड़े क्रिकेट फैन कहे जाने वाले सुधीर गौतम अपने अपने देश के झंडों के साथ दिनभर मैदान पर डटे रहते हैं। सबसे बड़ी बात रही कि मैच के पहले दो दिन बारिश नहीं हुई। हालांकि सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा।
OPINION
This Article is From Aug 13, 2015
गॉल की हलचल : ड्रेसिंग रूम में अश्विन ने बताया कैसे लिए छह विकेट
गॉल टेस्ट के पहले दिन 6 विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन ने बता दिया कि भारत का नंबर-1 स्पिनर कौन है। टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों की तरह अश्विन भी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट खेल रहे हैं। बाद में दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन पैवेलियन में साथी खिलाड़ियों को एक्शन के साथ बता रहे थे कि उन्होंने कैसे 6 विकेट लिए।
- अगस्त 13, 2015 21:51 pm IST
- Read Time: 2 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गॉल टेस्ट, भारत श्रीलंका टेस्ट मैच, आर अश्विन, IndOnSLTour, Galle Test, India Srilanka Test Match, R Ashwin, Virat Kohli, विराट कोहली