'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से कुलांचें भर रही है। सिर्फ 4 दिन में ही 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म के बारे में माना जा रहा है कि जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। सलमान खान के फैन के रूप में देखें तो ये एक शानदार फिल्म है। और आलोचक के रूप में भी देखें तो इस फिल्म में तालियां बटोरने वाला अच्छा खासा मसाला है। लेकिन मुझे इस फिल्म को लेकर शिकायत भी है, खैर इस फिल्म के मामले में मेरी जमात में शामिल होने वाले गिने चुने लोग होंगे।
आपने भी सिनेमा हॉल में 'बजरंगी भाईजान' देखी होगी। पूरी फिल्म शानदार है। सिर्फ एक सीन को लेकर मुझे कबीर खान जैसे अच्छे डायरेक्टर से शिकायत है। इसमें सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी घसीटा जा सकता है। मेरी शिकायत ये है कि भाई आपको ऐसी क्या आन पड़ी थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकार की एंट्री इतने बड़े कॉपी-पेस्ट के साथ हो। इसमें कोई शक नहीं कि नवाजुद्दीन की एंट्री लोगों को खूब गुदगुदाती है और फिल्म को पेस भी देती है। लोकेशन, कैमरा एंगल, डायलॉग, पत्रकार का बार-बार अटकना, चांद नवाब का नाम सब कुछ तो आपने उस पाकिस्तानी पत्रकार का कॉपी पेस्ट कर लिया, जिसका वीडियो 2009 से यूट्यूब पर मौजूद है।
दुखद ये भी है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रीमान कबीर महोदय, आपने कभी चांद नवाब के किरदार को हू-ब-हू कॉपी करने की बात नहीं कही। हालांकि इस बात के लिए आपकी तारीफ की जा सकती है कि आपने बाद में यह स्वीकार कर लिया कि चार साल पहले देखे इस वायरल वीडियो को आपने फिल्म में जस का तस चस्पा कर दिया।
बता दें कि अगर आप गूगल पर अंग्रेजी में पाकिस्तानी जर्नलिस्ट लिखकर ढूंढेंगे तो पहले ही पेज पर असली चांद नवाब दिख जाते हैं। असली चांद नवाब को देखकर भी आप वैसे ही लोटपोट होंगे जैसे सिनेमाहॉल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर हुए होंगे। लेकिन यहां फर्क ये है कि यूट्यूब पर असली चांद नवाब 2009 से मौजूद हैं।
ये हैं असली चांद नवाब
OPINION
This Article is From Jul 21, 2015
'बजरंगी भाईजान' ये क्या आपने तो 'असली चांद नवाब' का सब कुछ कॉपी-पेस्ट कर लिया
'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से कुलांचें भर रही है। सिर्फ 3 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म के बारे में माना जा रहा है कि जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
- जुलाई 22, 2015 17:35 pm IST
- Read Time: 3 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बजरंगी भाईजान, बॉक्स ऑफिस, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कबीर खान, चांद नवाब, Chand Nawab, Character, Bajrangi Bhaijaan, Box Office, Salman Khan