Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में भरी पंचायत में एक महिला का 'चीरहरण' किया गया और बर्बरता से पिटाई की गई. यह बर्बरता, न्याय करने वालों पंचों के सामने हुई. बर्बरता यहीं खत्म नहीं हुई, महिला को गर्म सलाखों से भी दागा गया. महिला के अनुसार, घटना 19 मार्च की रात में घटी है और उसके साथ मारपीट 20 मार्च को की गई .मधेपुरा सदर थाना के तुलसीबारी गांव में पंचों के बीच में एक महिला का सरेआम चीरहरण किया गया तथा धधकते आग में बांस के कच्चे करची को गर्म कर पिटाई की गई. महिला रहम के लिए भीख मांगती रही लेकिन पंचायत में मौजूद किसी का दिल नहीं पसीजा और कोई उसे बचाने के लिए सामने नहीं आया. पूरे मामले को लेकर मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, महिला की इस कदर पिटाई की गई कि वह बेहाश होकर जमीन पर ही गिर गई. परिजनों और पड़ोसी का कहना है कि यह महिला बीती रात घर के बगल के खेत में दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर रही थी. ग्रामीण और परिजनों को यह नागवार गुजरा और सुबह ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई. इसमें महिला को पंचों के सामने खड़ा कर दिया गया और उस मर्द के बारे में पूछताछ की गई. महिला जब चुप रही तो नजदीक खड़े एक व्यक्ति ने आग की धूनी से बांस निकालकर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद दूसरे लोगों ने भी इस दौरान महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया. महिला को पीटने के दौरान भी उससे यह सवाल पूछा जाता रहा कि बताओं वह मर्द कौन था जिसके तुम रंगरेलियां मना रही थीं. पिटाई से बचने के दौरान महिला की साड़ी भी गिर गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी ओर पीड़ित महिला ने मामले को लेकर अलग ही बात कही है. महिला के मुताबिक, उसका पेट खराब था,इसलिये घर के बगल के खेत में शौच के लिए गई थी. इसी बीच बगल के रहने वाले शंकर दास, प्रदीप दास, पिंटू दास, अभय दास और अन्य युवकों ने मुझे खेत में पकड़ लिया और पूछने लगे कि तुम्हारे साथ और कौन था और किधर भागा. महिला के मुताबिक, उसने बताया कि कोई नहीं था. चूंकि मेरा पेट खराब है, इसलिए शौच करने आई थी. महिला का कहना है कि इसके बाद ये लोग उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे और मेरे शरीर पर से चादर लेकर जमीन पर बिछा दिया और वीडियो बना लिया. जेवरात भी छीन लिए. पीड़ित महिला के अनुसार, लोकलाज के डर से हल्ला नहीं किया लेकिन अगले दिन मुझे पंचायत में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया. पीड़ित महिला का कहना है कि घटना 19 मार्च की रात में घटी है और मारपीट 20 मार्च को की गई थी. पीड़िता के अनुसार, ये लोग उसे धमकाते भी रहे कि यदि कहीं बोली तो गांव से भगा देंगे या जान से मार देंगे. महिला ने बताया-मेरे पति गांव से बाहर में मजदूरी करते हैं घर में सिर्फ बूढ़े ससुर और सास ही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पति घर आये तब किसी तरह से इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा आई हूं. पुलिस के सामने बयान देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पीड़िता का इलाज मधेपुरा की सदर अस्पताल में चल रहा है. मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला के बयान लिए गए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर भी दोषियों की पहचान की जा रही है. जांच करके उनके खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं