विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

पीएम मोदी ने महागठबंधन को कहा अवसरवादी तो तेजस्‍वी बोले, नीतीश कुमार से बड़ा अवसरवादी कौन?

तेजस्वी से हालांकि सवाल प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बारे में पूछा गया था लेकिन उसके बाद वो नीतीश कुमार के अवसरवादी होने का एक के बाद एक उदाहरण देते गये.

पीएम मोदी ने महागठबंधन को कहा अवसरवादी तो तेजस्‍वी बोले, नीतीश कुमार से बड़ा अवसरवादी कौन?
पटना:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविवार को कहा, 'कई नेता महागठबंधन की बात कर रहे हैं. यह गठबंधन उनके व्यक्तिगत अस्तित्व के लिए है, विचारधारा आधारित नहीं है. यह गठबंधन सत्ता के लिए है, लोगों के लिए नहीं.' इसके जवाब में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, बिहार के हमारे चाचा से ज़्यादा अवसरवादी कौन है. तेजस्वी ने कहा कि उनके चाचा नीतीश कुमार जब अपने DNA की गाली सुनकर भाजपा के साथ हैं तब कोई किसी और को अवसरवादी कैसे कह सकता है.

तेजस्वी रविवार को पटना में एक संवादाता सम्ममेलन को सम्बोधित कर रहे थे. तेजस्वी से हालांकि सवाल प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बारे में पूछा गया था लेकिन उसके बाद वो नीतीश कुमार के अवसरवादी होने का एक के बाद एक उदाहरण देते गये. उन्होंने पूछा कि जो व्यक्ति चार साल में अलग-अलग चार सरकार बना सकता है उससे भी ज़्यादा कोई अवसारवादी हो सकता है क्या.

तेजस्वी ने फिर पूछा कि क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया कि नीतीश कुमार ने अपना समर्थन दे दिया है, तब क्या ये अवसरवादिता नहीं है. इस संवादाता सम्मेलन में तेजस्वी ने साफ़ किया कि आने वाले चुनाव में 15 लाख हर भारतीय के खाते में जमा करने के वादे को वो मुख्य मुद्दा बनाएंगे. उनका कहना था कि महागठबंधन में केवल दलों का गठबंधन नहीं बल्कि दिलों का गठबंधन है.

VIDEO: महागठबंधन में मुकेश निषाद की पार्टी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahagathbandhan, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com