नीतीश कुमार और शरद यादव की फाइल फोटो
- पटना में आज रहेगी गहमागहमी
- नीतीश कुमार ने बुलाई है जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
- शरद यादव ने जवाब में आयोजित करेंगे 'जन अदालत'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नीतीश कुमार और शरद यादव की अगुवाई वाले जदयू के प्रतिद्वंद्वी धड़े पटना में शनिवार (19 अगस्त) को अपनी अलग-अलग बैठकें करेंगे, जिससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी जल्द ही दो फाड़ हो सकती है जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में अपने सरकारी आवास पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का न्यौता औपचारिक तौर पर स्वीकार कर सकती है . भाजपा से हाथ मिलाने के नीतीश के फैसले का विरोध कर रहे शरद यादव के करीबी नेता भी एस के मेमोरियल हॉल में ‘जन अदालत’नाम का एक कार्यक्रम करेंगे. दोनों बैठकों से साफ हो जाता है कि जदयू में दरार पड़ चुकी है और पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है.
पढ़ें, शरद यादव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देना चाहेंगे 'धन्यवाद'
बहरहाल, जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है और 'शरद यादव स्वेच्छा से छोड़कर गए हैं'. त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक अणे मार्ग स्थित आवास पर पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पार्टी को पहले 23-24 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करनी थी. लेकिन बाद में तारीख बदलकर 19 अगस्त कर दी गयी और बैठक का स्थान बदलकर पटना कर दिया गया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एजेंडा पूछे जाने पर त्यागी ने कहा कि इसमें महागठबंधन से अलग होने और ‘‘राज्य हित’’ में भाजपा के साथ सरकार बनाने के पार्टी के बिहार इकाई के फैसले को मंजूरी दी जाएगी. नीतीश ने साफ कर दिया था कि पार्टी की बिहार इकाई की इच्छा के मुताबिक वह जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन से बाहर निकले हैं.
पढ़ें, नीतीश की बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में शरद यादव की जेडीयू के नेता पद से छुट्टी
उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग में जदयू बिहार की क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर पंजीकृत है. त्यागी ने कहा कि पार्टी को राजग में शामिल करने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के न्यौते पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपनी सहमति देगी. शरद गुट की ओर से आयोजित होने वाले ‘जन अदालत’ नाम के कार्यक्रम के बारे में त्यागी ने कहा कि यह पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है. बिहार जदयू के प्रमुख प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि ‘जन अदालत’ से हमारा कोई लेना-देना नहीं है.
Video : शरद यादव ने बुलाया सम्मेलन
बागी नेताओं ने पटना में कुछ पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है, ‘‘जन अदालत का फैसला....महागठबंधन जारी है.’’ इन पोस्टरों पर शरद यादव, जदयू के राज्यसभा सदस्य अली अनवर और पूर्व मंत्री रमई राम की तस्वीरें हैं.
इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं