बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- 'बिहार में खैनी पर कोई प्रतिबंध नहीं'
- 'खैनी पर बस भ्रम फैलाया जा रहा है'
- सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ़ किया है कि खैनी पर कोई प्रतिबंध राज्य सरकार नहीं लगाने वाली है. नीतीश ने साफ़ किया कि राज्य सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है और इस विषय पर भ्रम फैलाया जा रहा है. इससे पूर्व बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सफ़ाई दी थी कि ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान भी दिया था कि वो इसके ख़िलाफ़ हैं और ऐसे किसी क़दम का विरोध करेंगे. नीतीश कुमार से जब ये पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों को वैकल्पिक खेती के बारे में कुछ वर्ष पूर्व कहा था और प्रयास हैं कि इससे विमुक्त हो जाएं. लेकिन उन्होंने कहा कि इस बात में कोई आधार नहीं है कि रातोंरात कुछ प्रतिबंध राज्य सरकार लगाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी पर फजीहत झेल रही नीतीश सरकार लेगी अब कुत्तों का सहारा
शराबबंदी के मुद्दे पर नीतीश ने माना कि इस क़ानून में संशोधन की तैयारी चल रही है. इसके लिए उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है और वो सभी पहलू का अध्ययन कर सुझाव देगी. नीतीश ने फिर दावा किया कि लोगों के जीवन में इससे ख़ुशी आई है. ये पूछे जाने पर कि जब शराबबंदी इतनी लाभदायक है तब पड़ोस के भाजपा शासित राज्य इसे क्यों नहीं लागू कर रहे, इस पर नीतीश का जवाब था कि कोई कोई शराबबंदी के बारे में हिम्मत नहीं रखता.
VIDEO: बिहार एनडीए में सब ठीक नहीं, कुशवाहा की पार्टी के बगावती सुर
उन्होंने कहा कि सब लोग नफ़ा नुक़सान राजस्व के आधार पर देखते हैं. लेकिन सच यही है कि लोगों के जीवन में इसके कारण काफ़ी ख़ुशियां आयी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
No Ban On Tobacco, Nitish Kumar On Tobacco Ban