विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

रिलीज से पहले मुसीबत में घिरी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’! अनुपम खेर और अक्षय खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज

मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और अक्षय खन्ना सहित अन्य के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है.

Also Read in
रिलीज से पहले मुसीबत में घिरी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’! अनुपम खेर और अक्षय खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की भूमिका में अनुपम खेर.
  • रिलीज से पहले मूवी पर विवाद
  • अनुपम खेर निभा रहे हैं मनमोहन सिंह की भूमिका
  • आठ जनवरी को होगी सुनवाई
पटना:

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) मूवी रिलीज से पहले ही मुसीबत में घिर गई है. मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) और अक्षय खन्ना सहित अन्य के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है. कोर्ट में लगाई गई याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म में कई हस्तियों की खराब छवि दिखाई गई है.    वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की है. याचिका की सुनवाई सब डिविजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट (पश्चिम) गौरव कमल की अदालत में आठ जनवरी को होगी.

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने वाले खेर के अलावा अभिनेता अक्षय खन्ना के खिलाफ शिकायत की गई है जो पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू की भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म बारू की इसी नाम से आई किताब पर आधारित है. याचिका में उन अभिनेता, अभिनेत्रियों के भी नाम हैं जिन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की भूमिकाएं निभाई हैं. इसके अलावा फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ भी शिकायत की गई है.

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर YouTube से हुआ गायब, अनुपम ने उठाए सवाल

ओझा ने आरोप लगाए कि 11 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म के प्रोमो टीवी चैनलों और यू-ट्यूब पर देखकर वह ‘आहत' महसूस कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि फिल्म में देश और कई नेताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और बसपा प्रमुख मायावती से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं.    

अनुपम खेर अपनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भारत में नहीं, बल्कि इनके साथ यहां देखेंगे!

बता दें, अनुपम खेर ने बुधवार को कहा था कि उनकी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर सहज उपलब्ध नहीं है. अनुपम ने ट्वीट किया था, "डियर यू-ट्यूब, मुझे हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों से फोन और संदेश आ रहे हैं कि अगर आप 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) टाइप करेंगे तो वह 50वें पायदान पर भी दिखाई नहीं देगा. हम कल नंबर एक स्थान पर ट्रेंडिंग कर रहे थे. कृपया मदद कीजिए." 

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर, एक्टिंग देख ऋषि कपूर ने कही यह बात

अगर कोई यू-ट्यूब पर 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर खोजता है तो यूजर को फिल्म से संबंधित अनुपम खेर के साक्षात्कार दिखाई देंगे. हालांकि, अगर कोई 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ऑफिशियल ट्रेलर टाइप करता है तो वह शीर्ष पर दिखाई देना चाहिए.'

(इनपुट- भाषा)

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के ट्रेलर से ही मचा सियासी घमासान, 10 प्वाइंट में जानें हंगामा है क्यों बरपा...

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, The Accidental Prime Minister, Akshay Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com