कई लोगों की विदेश जाने की काफी अच्छा होती है. कुछ लोगों के लिए यह सपने जैसा भी होता है. लेकिन वहां जाने के बाद हालात किस तरह के बदलते हैं, यह जाने वालों को भी नहीं पता होता है. लेकिन दूसरे देश में हमेशा भारतीयों को अपना देश जरूर याद आता है. एनआरआई और विदेश जाने वालों के लिए 27 साल पहले एक गाना आया था, जो उस वक्त चित्रहार पर खूब पसंद किया जाता है. इस गाने का नाम 'यारों माफ करना' है.
सात सिंगर ने गाने में दी आवाज
यह गाना साल 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चलें' गाने का है. 'यारों माफ करना, मैं कुछ कहने आया हूं… अपने बारे में, अपने दर्द के बारे में, अपने वतन की याद के बारे में.' गाने की यह शुरुआत विदेश में रह रहने वाले लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. 'यारों माफ करना' गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो अपने वतन के प्रति अटूट प्रेम को दिखाता है. जबकि गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने दिया है.
हैरान कर देने वाली बात यह है कि 8 मिनट 37 सेकंड के इस गाने में सात सिंगर कुमार सानू, सोनू निगम, अभिजीत, शब्बीर कुमार, अलका याग्निक, विजयता पंडित और सऊद खान ने अपनी आवाज दी है. हर सिंगर ने अपनी-अपनी आवाज में भावनाएं बयां करती हैं. फिल्म 'आ अब लौट चलें' साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
फिल्म के बारे में
फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे. 'आ अब लौट चलें' का निर्देशक ऋषि कपूर ने किया है.इस फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय के अलावा राजेश खन्ना, मौसमी चटर्जी, कादर खान, परेश रावल, सतीश कौशिक, जसपाल भट्टी, आलोक नाथ और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार थे. 'आ अब लौट चलें' आरके बैनर की पहली ऐसी फिल्म है जो काफी जल्दी पूरी हो गई है. 150 दिन शूटिंग की, जिसमें यात्रा का समय और खराब मौसम की वजह से शूटिंग रद्द होने के दिन भी शामिल हैं.
इस फिल्म को एक भी दिन रीशूटिंग या पैचवर्क शूटिंग नहीं करनी पड़ी. जहां तक खर्च की बात है, तो फिल्म पूरी होने के समय यह फिल्म 2 करोड़ रुपये से ज्यादा घाटे में थे, लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 1999 की यह बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही.
यह भी पढ़ें | 90s में हर रविवार टीवी पर जरूर आता था ये गाना, कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज बनी थी जवां दिलों की धड़कन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं