विज्ञापन

रामायणम् का रिव्यू, अमेरिका में हुआ रामायण का प्रीमियर तो मिले पॉजीटव रिव्यू, जटायु अनुपम खेर ने खुश होकर कही ये बात

Ramayana Review In Hindi: रामायणम् का प्रीमियर अमेरिका में बीते दिन हुआ, जिसके बाद जटायु का रोल निभाने वाले अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया. 

रामायणम् का रिव्यू, अमेरिका में हुआ रामायण का प्रीमियर तो मिले पॉजीटव रिव्यू, जटायु अनुपम खेर ने खुश होकर कही ये बात
अमेरिका में 'रामायणम् को मिले पॉजिटिव रिव्यू, खुश हुए जटायु अनुपम खेर
NDTV

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और  यश की 4000 करोड़ की ‘रामायणम्' भारत में 5 नवंबर को रिलीज होने को तैयार है. हालांकि इससे पहले रामायण पार्ट वन का भव्य विश्व प्रीमियर मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित ‘एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता-निर्माता यश शामिल हुए. इसके बाद फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिले, जिस पर एक्टर अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है, जो रामायणम् में जटायु का किरदार निभाते हुए और उसे आवाज देते हुए नजर आने वाले हैं. 

अनुपम खेर रामायणम् में बने जटायु

एक्स पर अनुपम खेर ने रामायणम् को अमेरिका में हुए वर्ल्ड प्रीमियर को मिल रहे पॉजीटिव रिव्यू पर लिखा, लॉस एंजेलिस से रामायण को लेकर आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाएं मन को बहुत खुशी और गर्व से भर रही हैं. हमारी इस महान कथा को दुनिया भर के दर्शकों तक इतने बड़े पैमाने पर पहुंचते देखना एक अद्भुत एहसास है. और इस यात्रा में जटायु की आवाज बनना मेरे लिए खास है. 5 नवंबर को स्टॉकहोम में फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है. जय हो! श्रीरामचन्द्र जी की जय हो!

ये भी पढ़ें- रामायणम् की चर्चा के बीच मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के गानों का किया बचाव, बोले- न मैंने नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां

दो भाग में रिलीज होगी 

'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने अपनी कंपनी 'डीएनईजी' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से फिल्म रामायणम् का निर्माण किया है. यह दो भागों में बनाई जा रही, जिसका बजट चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.  फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी नजर आएंगे.

रामायणम् की भारत में रिलीज

रामायणम् का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है. हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित करने की योजना है. भारत के बाहर फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स और हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस करेगा. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के इस भजन को सुनकर बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर करते हैं दिन की शुरूआत, KBC में बताया रामायण कनेक्शन का किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Review, Jatayu, Anupam Kher, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com