विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2018

राहुल के आंख मारने पर तेजस्वी बोले, ‘निशाना सही जगह लगाया, जहां दुखे वहीं प्रहार करो’

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण और खासकर भाषण के बाद उनके 'आंख मारने' के अंदाज का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तारीफ की.

राहुल के आंख मारने पर तेजस्वी बोले, ‘निशाना सही जगह लगाया, जहां दुखे वहीं प्रहार करो’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी यादव ने की राहुल गांध की तारीफ
  • लोकसभा में राहुल के भाषण को तेजस्वी ने सराहा
  • उन्होंने कहा कि राहुल ने बिल्कुल अच्छी जगह आंख मारी
पटना: लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही बहस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण और खासकर भाषण के बाद उनके 'आंख मारने' के अंदाज का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तारीफ की और इसे सही जगह पर निशाना बताया. तेजस्वी ने सदन में राहुल के भाषण के बाद उनके आंख मारने वाली तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मेरे दोस्त, आंख सही जगह मारी है. जहां पर दुखे वहां तेजी से प्रहार करो. उनके झूठ के पुलिंदों का कच्चा-चिट्ठा खोलने और एक अद्भुत भाषण के लिए बहुत-बहुत बधाई."

यह भी पढ़ें: कभी दहाड़ते थे, अब किस CD व फाइल के डर से दबी जुबान में नीतीश चाचा कर रहे हैं विशेष दर्जे की मांग: तेजस्वी यादव
 

इससे पहले, तेजस्वी ने यहां बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में संवाददाताओं के साथ चर्चा करते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का मकसद सिर्फ सरकार गिराना नहीं, बल्कि उसकी गलत नीतियों का पर्दाफाश करना भी होता है. उन्होंने कहा, "राजद इस सत्र में नहीं तो अगले सत्र में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार करेगी और उसकी नीतियों को जनता के सामने लाएगी."

VIDEO: मिशन 2019: तेजस्वी ने पूछा सवाल, क्या अब सब DNA ठीक हो गया?
तेजस्वी ने कहा कि राजग के अंदर का विरोध भी सामने आया है. शिवसेना के वॉकआउट से साबित हो गया कि सहयोगी भी इस सरकार से नाराज हैं.उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान और गरीब विरोधी सरकार है. केंद्र और राज्य की सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com