विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार, बॉस ये पब्लिक है सब जानती है

तेजस्वी ने ट्वीट किया कि महागठबंधन सरकार में राजद बड़ी पार्टी थी. उसमें नीतीश जी के भ्रष्ट सिपहसलारों को घोटाले करने की छूट नहीं थी इसलिए उनका दम घुट रहा था. समझें?

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार, बॉस ये पब्लिक है सब जानती है
तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले इस बात का दावा करते हो कि पूरी दुनिया को अपने राजपाट में हुए सृजन घोटाले की जानकारी उन्होंने दी. उसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम को विशेष विमान से मामले की जांच करने के लिए भागलपुर तुरंत भेजा, लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया कि अब इस मामले में न सवाल सुनेंगे न जवाब देंगे. न और जांच देखेंगे क्योंकि इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. 

बिहार की राजनीति में चूहे हैं सुपरहिट, तेजस्वी यादव की चुटकी- बांध भी चूहे कुतर गए क्या?

इसे लेकर अब तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया कि महागठबंधन सरकार में राजद बड़ी पार्टी थी. उसमें नीतीश जी के भ्रष्ट सिपहसलारों को घोटाले करने की छूट नहीं थी इसलिए उनका दम घुट रहा था. समझें? एक अन्य ट्वीट ने तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश जी घोटालों पर चुप है तथा उनकी पर्दे पीछे वाली तथाकथित ईमानदार छवि से पूरा देश परिचित हो चुका है. बॉस, पब्लिक है ये सब जानती है. नीतीश जी अगर #सृजन महाघोटाले में इतने ही पाक-साफ हैं, तो पब्लिक डोमेन में अपनी संलिप्तता का बिन्दुवार जवाब दे. मुझसे बड़ा जवाब मांग रहे थे. तो अब तेजस्वी रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी से दूर, जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि नीतीश ने सोमवार को ये पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष के आरोप पर राज्य सरकार ने सृजन घोटाले की जितनी जांच की है, उसकी स्टेटस रिपोर्ट देगी? उस पर उन्होंने साफ़ कहा कि तकनीकी रूप से राज्य पुलिस अपने जांच के बारे में स्टेटस रिपोर्ट दे सकती है या नहीं, राज्य के पुलिस महानिदेशक बताएंगे. नीतीश ने कहा पुलिस ने शुरू में जांच की और अब पूरी जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई को राज्य पुलिस का सहयोग मिल रहा है. नीतीश ने कहा कि हम लोगों का काम जांच की एजेंसी तय करना था जो परिस्थिति थी, उसका जो व्यापक दायरा था राज्य सरकार ने निर्णय लाया कि सीबीआई करे.   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com