विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK 47 के इस्तेमाल पर भड़के तेजस्वी, कहा-NDA को महंगा पड़ेगा

Tejashwi Yadav News: बिहार के सीवान जिले में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस जवान पर एके-47 से फायरिंग का मामला सामने आया है. जिसके बाद विपक्षी पार्टी RJD मामले में हमलावर. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK 47 के इस्तेमाल पर भड़के तेजस्वी, कहा-NDA को महंगा पड़ेगा
तेजस्वी यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान जिले में AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा बयान दिया है.
  • तेजस्वी का कहना है कि अगर छात्रों को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो आरजेडी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी.
  • तेजस्वी यादव ने मामले में NDA सरकार पर भी निशाना साधा है. यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
पटना:

बिहार में 25 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में कई जिलों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. सीवान जिले में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस के एक जवान ने AK-47 से फायरिंग की थी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे. इस मामले में नेता विपक्ष तेजस्वी ने भी सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि अगर एनडीए सरकार ने तुरंत छात्रों को रिहा नहीं किया तो आरजेडी सड़कों पर उतरेगी और बिहार में आंदोलन करेगी. हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया है. लेकिन यह मामला बिहार में तूल पकड़ता जा रहा है. 

तेजस्वी यादव ने दी चेतावनी 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा '7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है. छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा.'

छात्रों को तुरंत रिहा करो: तेजस्वी यादव

सीवान जिले में 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है. जिस पर तेजस्वी यादव ने तुरंत सभी छात्रों को रिहा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि छात्र अपने हितों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन तेजस्वी ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना था. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए प्रर्दशन करने चेतावनी दी है. बिहार में फिलहाल इस मुद्दे पर एनडीए और विपक्षी आरजेडी आमने-सामने नजर आ रही है. जिससे यह मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. 

सीवान पुलिस का जवान सस्पेंड

हालांकि सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान पर कार्रवाई की गई है और उसे सस्पेंड किया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें पुलिस जवान भीड़ के बीच असॉल्ट राइफल से हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है. बता दें कि सीवान में प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र गोली लगने से घायल हुए हैं, जिसके बाद से पूरे सूबे का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK 47 से की गई थी फायरिंग, जवान को किया गया सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav News, Tejashwi Yadav News Today, Siwan Police, Siwan Police News, Bihar Student Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com