बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
- तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला
- ट्वीट कर कहा-आपकी 'कुर्सी को चकनाचूर' कर देंगे
- तेजस्वी अक्सर नीतीश सरकार पर निशाना साधते रहते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था और महादलितों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो नीतीश कुमार आपकी 'कुर्सी को चकनाचूर' कर देंगे.
इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया, 'नीतीश कुमार ने प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है. कानून के रखवाले ही बेकसूर नागरिकों को मार रहे हैं. विगत 20 दिसंबर को कैमूर जिला में आदिवासी समाज के एक निर्दोष ग्रामीण पूर्ण चेरो को पुलिस ने तानाशाही तरीके से उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी'.
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश को तेजस्वी की चुनौती, कहा- हमले के पीछे राजद का हाथ है तो हथकड़ी क्यों नहीं लगाते?
इससे पहले तेजस्वी ने नीतीश के विकास कार्यो की समीक्षा यात्रा के बदले 'पश्चाताप यात्रा' करने की सलाह देते हुए पूछा कि आखिर उनकी यात्रा के दौरान सभी जिलों में विरोध क्यों हो रहा है? तेजस्वी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कि नीतीश को आत्मचिंतन करना चाहिए कि हर जगह उनका विरोध क्यों हो रहा है.
VIDEO : हर जगह नीतीश की वादाख़िलाफ़ी का ज़िक्र
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने पिछले दिनों बक्सर के एक गांव में मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले को 'इंटेलिजेंस फेल्योर' बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले हो रहे हैं, ऐसे में प्रशासन का असफल होना नहीं है तो क्या है? उन्होंने कहा कि जद (यू) के लोग सरकार की नाकामी छिपाने के लिए राजद पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'अगर हमलोग दोषी हैं तो सरकार कार्रवाई करे. हमलोगों को जेल भेज दे और अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधार पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.'
राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेस्वी ने ट्वीट कर कहा- 'नीतीश कुमार, कान खोलकर सुन लें अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो आपकी कुर्सी को चकनाचूर कर देंगे'.नीतीश कुमार, कान खोलकर सुन ले अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो आपकी कुर्सी को चकनाचूर कर देंगे। pic.twitter.com/wdM6OYrTOC
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 20, 2018
नीतीश कुमार ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है। क़ानून के रखवाले ही बेक़सूर नागरिकों को मार रहे है। विगत 20 दिसंबर को कैमूर ज़िला में आदिवासी समाज के एक निर्दोष ग्रामीण श्री पूर्ण चेरो को पुलिस ने तानाशाही तरीक़े से उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 20, 2018
इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया, 'नीतीश कुमार ने प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है. कानून के रखवाले ही बेकसूर नागरिकों को मार रहे हैं. विगत 20 दिसंबर को कैमूर जिला में आदिवासी समाज के एक निर्दोष ग्रामीण पूर्ण चेरो को पुलिस ने तानाशाही तरीके से उठाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी'.
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश को तेजस्वी की चुनौती, कहा- हमले के पीछे राजद का हाथ है तो हथकड़ी क्यों नहीं लगाते?
इससे पहले तेजस्वी ने नीतीश के विकास कार्यो की समीक्षा यात्रा के बदले 'पश्चाताप यात्रा' करने की सलाह देते हुए पूछा कि आखिर उनकी यात्रा के दौरान सभी जिलों में विरोध क्यों हो रहा है? तेजस्वी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कि नीतीश को आत्मचिंतन करना चाहिए कि हर जगह उनका विरोध क्यों हो रहा है.
VIDEO : हर जगह नीतीश की वादाख़िलाफ़ी का ज़िक्र
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने पिछले दिनों बक्सर के एक गांव में मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले को 'इंटेलिजेंस फेल्योर' बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले हो रहे हैं, ऐसे में प्रशासन का असफल होना नहीं है तो क्या है? उन्होंने कहा कि जद (यू) के लोग सरकार की नाकामी छिपाने के लिए राजद पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, 'अगर हमलोग दोषी हैं तो सरकार कार्रवाई करे. हमलोगों को जेल भेज दे और अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधार पा रहे हैं तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं