विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2018

तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा-‘‘श्री श्री धिक्कारवादी 420 नीतीश चाचाजी’’, BJP और JDU का जवाबी हमला...

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा ट्विटर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर जदयू और भाजपा ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति जताई.

तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा-‘‘श्री श्री धिक्कारवादी 420 नीतीश चाचाजी’’, BJP और JDU का जवाबी हमला...
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी (फाइल फोटो).
  • तेजस्वी का नीतीश पर हमला
  • बीजेपी ने की कड़ी निंदा
  • जेडीयू ने भी बोला जवाबी हमला
पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा ट्विटर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर जदयू और भाजपा ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति जताई. दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कुमार को ‘‘श्री श्री धिक्कारवादी 420 नीतीश चाचाजी'' लिखा था. उन्होंने यह ट्वीट सीबीआई में चल रही उठा पटक पर एक न्यूज पोर्टल की एक रिपोर्ट को साझा करते हुए किया था. इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पीएमओ के एक उच्च अधिकारी उनके पिता लालू प्रसाद यादव तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आईआरसीटीसी भूमि घोटाला मामले में केस दर्ज कराने के पीछे हैं. 
 
भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कड़े शब्दों वाले अपने बयान में कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने के बावजूद लगता है कि तेजस्वी को संवैधानिक पदों और उन पर बैठे हुए लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है. मुख्यमंत्री के लिए उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है उससे उनके शिक्षा और सभ्यता में पिछड़े होने का पता चलता है. उन्होंने कहा, ‘‘धिक्कारवादी और 420 शब्दों का इस्तेमाल करके यादव ने न सिर्फ मुख्यमंत्री का अपमान किया है बल्कि उस जनता का भी अपमान किया है जिन्होंने मुख्यमंत्री को समर्थन दिया है. विपक्ष के नेता को इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.'' 

एनडीए को नहीं चाहिए केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का साथ !

इस बीच, नीतीश कुमार की जदयू ने भी राजद नेता पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने राजनीति को ‘पारिवारिक कारोबार' में तब्दील कर दिया है.

VIDEO: तेजस्वी से मुलाकात पर कुशवाहा की सफाई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com