- बिहार सरकार ने दिया है नया बंगला
- दो महीने पहले किया था आवेदन
- परिवार में बीते कुछ समय से चल रहा है विवाद
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पटना में एक नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. अब वह भाई तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) और मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ नहीं रहेंगे. तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कुछ समय पहले बिहार सरकार से नए बंगले की मांग की थी. बंगला मिलने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र मकसद बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव में हराना है. उन्होंने भाई तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) और मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ न रहने को लेकर कहा कि मैं पहले भी कहीं और रह रहा था. मैं अपनी लड़ाई पर फोकस करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि मैं कैसे जीतूंगा अगर घर पर ही बैठे रहा तो.
यह भी पढ़ें: जब धोती-कुर्ता में विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप, जानें घर जाने के सवाल पर क्या कहा...
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को 7-एम स्ट्रैंड रोड पर नया बंगला आवंटित किया गया है. कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार नए बंगले को लेकर दिए गए उनके आवेदन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है. तेज प्रताप ने नए बंगले को लेकर दी महीने पहले ही आवेदन दिया था. उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि नए बंगले को लेकर मैंने बिहार सरकार के मंत्री से भी बात लेकिन मुझे कोई आश्वासन नहीं दिया गया. बता दें कि बीते कुछ समय से लालू परिवार में सब कुछ ठीक न होने की बात सामने आ रही है. तेज प्रताप द्वारा अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी के बाद से ही परिवार में उनका विरोध हो रहा था. परिवार के अंदर चल रही मन-मुटाव का असर साफ तौर पर बाहर भी दिखने लगा था. इसकी एक झलक कुछ दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान भी दिखी. जब तेज प्रताप यादव सत्र के दौरान अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मां राबड़ी देवी (Rabri Devi)से मिलने से बचते दिए.
यह भी पढ़ें: तलाक की अर्जी वापस लेने की अटकलों के बीच कोर्ट पहुंचे तेजप्रताप ने दिया यह बयान...
बिहार से बाहर रह रहे तेजप्रताप यादव इस सत्र में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान सबकी नजर उन पर ही टिकी रही. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन और सत्र में पहली बार पहुंचे तेज प्रताप यादव सदन स्थगित होने पर तुरंत ही निकल गए थे. हालांकि, निकलने के दौरान तेजप्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. सदन में भाग लेने पहुंचे तो तेज प्रताप का एक अलग ही रंग दिखा था. तेज प्रताप यादव आज धोती और कुर्ता में दिखे थे. वह काले रंग की चप्पल में थे और माथे पर यू आकार का एक तिलक था.
VIDEO: लालू यादव के परिवार में कलह बढ़ी.
इस दौरान उन्होंने सदन में हंगामे की वजह से सरकार पर निशाना भी साधा. जब सदन स्थगित होने के बाद तेजप्रताप यादव बाहर निकले तो पत्रकारों ने सवालों के बौछार कर दिए. हालांकि, तेज प्रताप ने कई सवालों के जवाब तो नहीं दिए, मगर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में बवाल मचा हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं