विज्ञापन

Bihar: ग्रेजुएशन की परीक्षा देने जा रही छात्रा और 5 महीने के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में स्टेट हाइवे-55 पर दर्दनाक हादसे में मां और उसके 5 महीने के मासूम बेटे की मौत हो गई. मां ग्रेजुएशन की परीक्षा देने के लिए जा रही थी.

Bihar: ग्रेजुएशन की परीक्षा देने जा रही छात्रा और 5 महीने के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा
Bihar News:

​बिहार के बेगूसराय में स्टेट हाइवे-55 पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मां और उसके 5 महीने के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी पुल और कोरिया चौक के बीच की है. इस हादसे में बाइक चला रहा मृतका का देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतका की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी दिलीप कुमार पंडित की पत्नी सुमन कुमारी एवं उसके 5 माह के बेटे हिमांशु राज के रूप में हुई है.

​परीक्षा देने जा रही थी छात्रा

​मृतक महिला की सुमन कुमारी ग्रेजुएशन पांचवें सेमेस्टर  की छात्रा थी और मंगलवार (26 मई) को उसकी परीक्षा थी. वह अपने 5 महीने के बेटे हिमांशु राज को गोद में लेकर, अपने देवर सौरभ कुमार के साथ बाइक से परीक्षा देने बेगूसराय के एसके महिला कॉलेज जा रही थी.

​ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही सिउरी पुल और कोरिया चौक के बीच पहुंचा. तभी एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार तीनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत मंझौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां (सुमन) और उसके 5 महीने के बेटे (हिमांशु) को मृत घोषित कर दिया. 

वहीं, घायल देवर सौरभ कुमार का इलाज अस्पताल में चल रहा है. ​घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ेंः बिहार के रेल यात्रियों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 54 किमी लंबे रूट पर बिछेगी एक और रेलवे लाइन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com