विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की फैन बन गईं रिद्धिमा, बोलीं - यही है बिहार का असली वाला PR

स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को बिहार का 'राइट पीआर', कह रही है, ऐसा क्यों चलिए जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी की फैन बन गईं रिद्धिमा, बोलीं - यही है बिहार का असली वाला PR
Sports presenter Ridhima Pathak
instagram

Vaibhav Suryavanshi Bihar PR: वैभव सूर्यवंशी को लेकर देश में अलग क्रेज बन गया है. 15 साल के क्रिकेटर में IPL में गजब का क्रिकेट खेलकर सबका दिल जीत लिया है. लेकिन इस बीच वैभव सूर्यवंशी को लेकर देश की जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रजेंटर और एंकर रिद्धिमा पाठक ने एक वीडियो शेयर किया है जो हर बिहारियों का दिल छू लिया है. रिधिमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात रखी है. रिद्धिमा भी बिहार से ताल्लुक रखती है. ऐसे में उन्होंने बिहार के युवाओं के उस पुराने दर्द और झिझक को बयां किया है, जिसे अमूमन हर बिहारी ने कभी न कभी बाहरी राज्यों में महसूस किया है. अब रिद्धिमा का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या कहा 

उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि बचपन में जब हमसे स्कूल-कॉलेज में पूछा जाता था कि कहां से आते हो, तो हम बताने से कतराते थे कि हम बिहार से हैं. क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने बिहार की ऐसी कोई रेपुटेशन नहीं छोड़ी थी. लेकिन उसके बाद दो कमाल की चीजें हुईं- पहले महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म. इन दोनों ने बिहारियों में थोड़ा टशन  भरा. लेकिन, यह पूरा का पूरा गुड पीआर  झारखंड ले गया, जो बिहार से अलग होकर एक नया राज्य बन गया था. मगर अब जो आए हैं, वह हैं वैभव सूर्यवंशी. वह एक 'आउट एंड आउट' बिहारी हैं. अब कोई भी बिहारी यह बोलने से नहीं कतराएगा कि वह बिहारी है.

स्पोर्ट्स प्रजेंटर और एंकर रिद्धिमा पाठक का वीडियो

आईपीएल के नए 'सेंसेशन' बने वैभव सूर्यवंशी

रिधिमा पाठक ने जिस वैभव सूर्यवंशी को बिहार का 'राइट पीआर' बताया है, उन्होंने क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 15 साल के वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने साल 2025 में आईपीएल की बोली में 1.10 करोड़ में खरीदा था.

31 मई को खत्म हुए आईपीएल 2026 के 19 वें सीजन में भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब न जीत पाई हो, लेकिन वैभव ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया था. इस 15 साल के धुरंधर ने 16 मैचों में 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाकर उन्होंने 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा किया. यही नहीं, वैभव आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही सीजन में ऑरेंज कैप समेत कुल 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर आज वैभव देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार्स में शुमार हो चुके हैं.

धोनी और वासेपुर का क्रेडिट ले गया झारखंड

 रिद्धिमा ने वीडियो में एक दिलचस्प टीस का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब महेंद्र सिंह धोनी का दौर आया और फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' रिलीज हुई, तो देश का नजरिया बिहार और पूर्वांचल के प्रति बदला. लोगों में एक अलग स्वैग आया. लेकिन धोनी का शहर रांची और वासेपुर दोनों झारखंड में चले गए, जो साल 2000 में बिहार से अलग हो चुका था. ऐसे में बिहार को उसका असली क्रेडिट नहीं मिल पाया.
मगर अब वैभव सूर्यवंशी के रूप में बिहार को अपना खुद का पीआर मिल गया है, जो बिहारी पहचान के साथ खेल के मैदान पर चमक रहा है.

कौन हैं रिद्धिमा पाठक?

वीडियो वायरल होने के बाद लोग रिद्धिमा पाठक के बारे में भी सर्च कर रहे हैं.  रिधिमा भारत की एक फेमस स्पोर्ट्स प्रजेंटर, एंकर और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट हैं. वह कई स्पोर्ट्स चैनलों के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप, आईपीएल और एनबीए जैसे बड़े इवेंट्स होस्ट कर चुकी हैं. रिद्धिमा ने पुणे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ उन्होंने एंकरिंग की दुनिया में अपनी बेबाक पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें:  वैभव नंबर-1, रबाडा नहीं इन्हें बताया बेस्ट गेंदबाज, आईपीएल 2026 के लिए पूर्व स्टार ने किया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com