विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने के दिए संकेत, कहा- अपनी सीट नहीं छोड़ूंगा

सिन्हा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के समय भी ऐसी कई बातें उठी थी कि पार्टी मुझे टिकट नहीं देने जा रही है. लेकिन मुझे आखिरी समय पर टिकट दिया गया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने के दिए संकेत, कहा- अपनी सीट नहीं छोड़ूंगा
शत्रुघ्न सिन्हा की फाइल फोटो
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कई पार्टियों से मिल रहे है ऑफर
  • पटना साहिब सीट छोड़ने को राजी नहीं सिन्हा
  • कहा- भाजपा कई लोगों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ने का संकेत दिया है. हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह पटना साहिब की सीट नहीं छोड़ेंगे और इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. टाइम्स नॉउ से बातचीत के दौरान सिन्हा ने कहा कि मुझे कई पार्टियों से ऑफर आ रहे हैं. जहां मैं पार्टी के अंदर रहते हुए अपने क्षेत्र के लिए बेहतर काम कर पाऊंगा. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में अगर मुझे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर भी लड़ना पड़े तो मुझे फर्क नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें: 'मित्रों' बोलकर शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों में किया पीएम मोदी पर हमला, ट्रंप को भी लपेटा

सिन्हा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के समय भी ऐसी कई बातें उठी थी कि पार्टी मुझे टिकट नहीं देने जा रही है. लेकिन मुझे आखिरी समय पर टिकट दिया गया. इस बार भी ऐसी बातें उठ रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपनी सीट से रिकॉर्ड अंतर के साथ जीता. मैंने जीत के कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़े. इस सब के बावजूद भी मुझे कोई टिकट क्यों नहीं देगा. भाजपा में उनके साथ गलत तरह से व्यवहार होने पर उन्होंने कहा कि वह मेरे लोग हैं और मैं उनके खिलाफ कुछ भी बोलूंगा.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर मौका नहीं चूके शत्रुघ्न सिन्हा, उपचुनाव में बीजेपी की हार पर दी यह चेतावनी

मेरी पार्टी को पता है कि इस तरह का व्यवहार मुझे काफी दुख पहुंचाता है. यह सब आज से नहीं हो रहा है, बल्कि जिस दिन नई सरकार बनी थी तब से ही मैं ऐसा व्यवहार झेल रहा हूं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह पार्टी छोड़ने वाले हैं.

VIDEO: अलग-अलद दल के नेताओं से मिलीं ममता.


सिन्हा ने कहा कि पार्टी ही उन्हें क्यों नहीं छोड़ देती. मैं इस पार्टी में शामिल इसे छोड़ने के लिए नहीं हुआ था. पार्टी में ऐसे कई लोग हैं जिनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com