विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा के घर कुछ यूं निभाई गई होलिका दहन की रस्म, पूनम सिन्हा को देख याद आजाएगी सिलसिला की रेखा

Holi 2026: 2 मार्च को होलिका दहन हुई और पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार भी धूमधाम से इस त्योहार की खुशियों में शामिल होता दिखा.

शत्रुघ्न सिन्हा के घर कुछ यूं निभाई गई होलिका दहन की रस्म, पूनम सिन्हा को देख याद आजाएगी सिलसिला की रेखा
शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर कुछ यूं हुई होली की शुरुआत
Social Media
नई दिल्ली:

होली के पावन मौके पर 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. यह त्योहार बुराई के अंत और सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है. बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने भी इस मौके पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन में भाग लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पूनम सिन्हा को सोसाइटी की दूसरी महिलाओं के साथ दिखाया गया है. वे ऑफ-व्हाइट सूट पहने, सिर पर दुपट्टा ओढ़े पारंपरिक अंदाज में होलिका मैया की पूजा करती नजर आ रही हैं. पूजा के दौरान उन्होंने गुलाल अर्पित किया, प्रार्थना की और फिर होलिका की परिक्रमा लगाई. पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भरा हुआ था.

ग्लैमर इंडस्ट्री से रहीं दूर लेकिन स्टेज से रहा पुराना नाता

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी जुलाई 1980 में हुई थी. पूनम सिन्हा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं लेकिन उनका नाता ग्लैमर इंडस्ट्री से रहा है. पूनम ने 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली. इस कपल के तीन बच्चे हैं लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा. सोनाक्षी एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने जहीर इकबाल के साथ शादी की है. शत्रुघ्न परिवार की होली के पूजा-पाठ का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है, जो परिवार की परंपराओं के प्रति निष्ठा को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी या पब्लिसिटी का तमाशा! 24 से 28 फरवरी तक यूं कैश कराया रिश्ता

सोनाक्षी-जहीर का प्रैंक वीडियो

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहीर हमेशा की तरह सोनाक्षी के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं. जहीर एक स्कूटर पर थे. सोनाक्षी के हाथ में हेलमेट था. वह जैसे ही हेलमेट पहनने के लिए उसे उठाती हैं उनके सिर पर रंग गिर जाता है. फिर क्या जहीर हंसते हुए वहां से निकल जाते हैं और सोनाक्षी उनके पीछे भागती हैं. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड शो में घोड़ा दौड़ाने लगे अक्षय कुमार, लाइमलाइट लूटने के लिए हर करतब दिखा रहे खिलाड़ी कुमार 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holika Dahan 2026, Holi 2026, Shatrughan Sinha, Shatrughan Sinha Wife, Sonakshi Sinha Mother, Poonam Sinha, Poonam Sinha Participates In Holika Dahan Rituals, Poonam Sinha Offers Prayers At Holika Dahan, Entertainment News In Hindi, Bollywood News In Hindi, Bollywood Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com