विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2019

शक्ति सिंह गोहिल ने बिहार कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफा देने का दौर जारी है.

शक्ति सिंह गोहिल ने बिहार कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
फाइल फोटो
  • शक्ति सिंह गोहिल का इस्तीफा
  • बिहार कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा
  • हार की ली जिम्मेदारी
पटना:

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेताओं के इस्तीफा देने का दौर जारी है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने भी शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, शक्ति सिंह गोहिल  (Shakti Singh Gohil)  ने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahuk Gandhi) को भेज दिया है. 

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने सुदीप रॉय बर्मन को कैबिनेट से निकाला

शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने अपने इस्तीफे में बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने और वर्तमान परिस्थिति की जिम्मेवारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कही है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल शक्ति सिंह गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था. इस लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन के तहत कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरी थी.

निर्मला सीतारमण बनीं वित्त मंत्री तो कांग्रेस की नेता ने किया Tweet, लिखा- उम्मीद है कि अब जीडीपी में होगा सुधार

महागठबंधन में कांग्रेस के हिस्से बिहार की 40 सीटों में से नौ सीटों आई थी, जिस पर कांग्रेस ने अपने पर उम्मीदवार उतारे थे. पार्टी एक सीट ही जीत पाई है. वहीं पूरे देश में कांग्रेस 542 में से 52 सीटें ही जीत पाई. 

VIDEO: एक महीने तक चैनलों पर नहीं दिखेंगे कांग्रेस प्रवक्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakti Singh Gohil, Bihar Congress, Election Result 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com