बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पोल नम्बर-38 के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी. इसमें 4 से 5 लोगों के होने की आशंका है. यह घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है. सेतु पर तैनात जवानों ने आलमगंज थाना को सूचना दिया इसके बाद पटना के एसपी सिटी राजेन्द्र कुमार भील, सिटी डीएसपी बलराम चौधरी, सिटी एसडीओ राजेश रोशन समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिहार : अररिया में कार पेड़ से टकराकर तालाब में गिरी, 6 बच्चों की मौत
घटना स्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर गंगा में खोजबीन कर रही है. स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे यह कहना मुश्किल होगा. लेकिन घटनास्थल पर तैनात जवानों की मानें तो स्कार्पियो में चार से पांच लोगों की होने की आशंका जताई जा रही है.
नैनीताल के पास भारी बारिश की वजह से नदी में गिरी कार, तीन की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं