विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2018

जोकिहाट विधानसभा सीट से राजद के शाहनवाज आलम जीते, JDU प्रत्याशी को हराया

राजद ने बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से जोकिहाट विधानसभा सीट 41,000 वोटों के अंतर से छीन ली.

जोकिहाट विधानसभा सीट से राजद के शाहनवाज आलम जीते, JDU प्रत्याशी को हराया
राजद उम्मीदवार की जीत के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.
पटना: राजद ने बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से जोकिहाट विधानसभा सीट 41,000 वोटों के अंतर से छीन ली. उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैजू नाथ कुमार ने बताया कि इस सीट पर राजद के शाहनवाज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के मुर्शीद आलम को हराया. इस जीत से उत्साहित वरिष्ठ राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

यह भी पढ़ें : उपचुनाव में 2 सीटें गंवाने के बाद जानिये अब लोकसभा में BJP की क्या है स्थिति ?

मुस्लिम बहुल अररिया जिले की जोकिहाट विधानसभा सीट 2015 के चुनाव में जेडीयू ने जीती थी. इस उपचुनाव की राजद उम्मीदवार के बड़े भाई विधायक सरफराज आलम के इस्तीफे की वजह से जरूरत पैदा हुई. सरफराज आलम राजद के टिकट पर अररिया लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. उनके पिता तस्लीमुद्दीन के निधन के कारण अररिया लोकसभा उपचुनाव कराया गया था. तस्लीमुद्दीन ने पांच बार जोकिहाट विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़ें : क्या इन उपचुनावों के नतीजों से विपक्ष की लामबंदी बढ़ेगी?

इस उपचुनाव में हार नीतीश कुमार के जेडीयू के लिए एक झटका है, जिसने आज की हार से पहले जोकिहाट में लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी. राजस्थान के एक कार्यक्रम से पटना लौटे नीतीश कुमार ने अबतक इस उपचुनाव परिणाम पर कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जोकिहाट की हार तेल के दामों में हाल की वृद्धि पर देशभर में लोगों की प्रतिक्रिया का परिणाम है.

VIDEO : नीतीश ने जनदेश का अपमान किया, जनता ने सबक सिखाया: तेजस्वी


जेडीयू उम्मीदवार आलम ने कहा कि यह भी हो सकता है कि भाजपा के साथ हाल ही में हाथ मिलाना पार्टी के पारंपरिक मतदाताओं को गंवारा न हुआ हो. तेजस्वी ने कटाक्ष किया कि नीतीश ऐसे कप्तान बनकर रह जाएंगे, जिसे प्लेइंग इलेवेन में भी जगह नहीं मिल पायी हो. तेजस्वी ने कहा कि लगातार दो उपचुनाव हारने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com