- तेजस्वी यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- पटना के गांधी मैदान में है NDA की मेगा रैली
- पीएम मोदी और नीतीश कुमार करेंगे संबोधित
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए (NDA) की 'संकल्प रैली' से पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी (PM Modi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार के एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी जी बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई. आप अपनी निचले स्तर की राजनीति चमकाने बिहार आ रहे हैं. तेजस्वी ने पहला ट्वीट किया, 'मोदी जी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई. एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए है. बिहारी बहुत जागरूक है वो आपकी लफ्फाजी और जुमलेबाज़ी में फंसने वाले नहीं है. आपके पहले के वादों का क्या हुआ?'
बता दें, कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे. इस रैली में इन दोनों नेताओं के अलावा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे. राजग के तीनों प्रमुख नेता राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं.
मोदी जी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई।एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
बिहारी बहुत जागरूक है वो आपकी लफ़्फ़ाज़ी और जुमलेबाज़ी में फँसने वाले नहीं है।आपके पूर्व के वादों का क्या हुआ?
10 साल बाद NDA के मंच पर साथ होंगे PM मोदी और नीतीश कुमार, फूकेंगे चुनावी बिगुल, 10 बड़ी बातें
तेजस्वी ने दूसरा ट्वीट किया, 'मोदी जी, बिहार की पावन धरा पर बिहारवासी आप द्वारा 2014-15 में किए गए वादों और घोषणाओं का हिसाब मांग रहे हैं. केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है. बिहार में 14 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन अभी भी रामराज्य नहीं है. अपराध, बलात्कार व भ्रष्टाचार चरम पर है. मंत्री बलात्कार में लिप्त है.'
मोदी जी बिहार की पावन धरा पर बिहारवासी आप द्वारा 2014-15 में किए गए वादों और घोषणाओं का हिसाब माँग रहे है। केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है। बिहार में 14 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन अभी भी रामराज्य नहीं है। अपराध, बलात्कार व भ्रष्टाचार चरम पर है।मंत्री बलात्कार में लिप्त है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
पीएम मोदी की रैली से पहले बिहार को तोहफा, दूसरे एम्स को लेकर जारी सस्पेंस खत्म
इसके बाद तीसरे ट्वीट में उन्होंने शेल्टर होम मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी, किस मुंह से बिहार आ रहे है? सत्ता संरक्षित 34 बच्चियों के साथ हुए विश्व के सबसे जघन्य बालिका गृह जनबलात्कार कांड में अब तक प्रधानमंत्री जी ने अपना मुंह नहीं खोला है. भाजपा का एक मंत्री बच्चियों के साथ हुए बलात्कार में संलिप्त है. मुख्यमंत्री पर सीबीआई जांच अग्रेसित हुई है.
नरेंद्र मोदी जी किस मुँह से बिहार आ रहे है?सत्ता संरक्षित 34 बच्चियों के साथ हुए विश्व के सबसे जघन्य बालिका गृह जनबलात्कार कांड में अबतक प्रधानमंत्री जी ने अपना मुँह नहीं खोला है। BJP का एक मंत्री बच्चियों के साथ हुए बलात्कार में संलिप्त है।मुख्यमंत्री पर CBI जाँच अग्रेसित हुई है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
पीएम मोदी के बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण संबंधी बयान पर तेजस्वी ने उठाया सवाल
इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'क्या मोदी जी Action, Drama, Thriller, झूठ और जुमलेबाजी के आवरण में लिपटे अपने एक लाख 65 हजार करोड़ के 'स्पेशल पैकेज' का विस्तृत लेखा-जोखा बिहार की जनता को देंगे? जिनकी पूरी राजनीति ही झूठ, फरेब और इवेंट प्रबंधन पर टिकी हो उनसे जमीनी परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी है.'
क्या मोदी जी Action, Drama, Thriller, झूठ और जुमलेबाज़ी के आवरण में लिपटे अपने एक लाख 65 हज़ार करोड़ के “स्पेशल पैकेज” का विस्तृत लेखा-जोखा बिहार की जनता को देंगे?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
जिनकी पूरी राजनीति ही झूठ, फ़रेब और इवेंट प्रबंधन पर टिकी हो उनसे ज़मीनी परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी है। pic.twitter.com/1UEVeKHizM
आखिर में तेजस्वी यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपके साथी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अनेकों बार नीतीश कुमार पर चारा घोटाले में लिप्त होने के आरोप लगाए है. उनके DNA में चारा के अंश होने का दावा भी किया था. चारा घोटाले के मुख्य आरोपी ने नीतीश कुमार को लाखों रुपया देने की बात भी स्वीकारी थी.
प्रधानमंत्री जी, आपके साथी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अनेकों बार नीतीश कुमार पर चारा घोटाले में लिप्त होने के आरोप लगाए है। उनके DNA में चारा के अंश होने का दावा भी किया था। चारा घोटाले के मुख्य आरोपी ने नीतीश कुमार को लाखों रुपया देने की बात भी स्वीकारी थी। pic.twitter.com/FLsJjB3diZ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
क्या नीतीश जी आज मोदी जी के समक्ष मंच से सार्वजनिक रूप से यह संकल्प लेंगे और शपथ पत्र देंगे कि वो 2024 आमचुनाव तक बीजेपी छोड़कर और पलटी मारकर किसी दूसरे गठबंधन से समझौता नहीं करेंगे।अगर वो ऐसा नहीं करते है तो स्पष्ट है वो आम चुनाव के बाद कुर्सी देख किसी भी दल के साथ भाग सकते है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 3, 2019
करीब दस साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के मंच पर साथ होंगे. पिछली बार 2009 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना में दोनों नेता एक साथ मंच पर थे.इस रैली को लेकर पटना की सड़कों, गोलबंरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है. बिहार में राजग के तीनों घटक दल जद (यू), भाजपा और लोजपा ने इस रैली को लेकर खासा तैयारी की है.
VIDEO- आज देश में अघोषित में इमरजेंसी है: तेजस्वी यादव
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं