विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2020

बिहार चुनाव में RJD ने वोट में धांधली की आशंका जताई, चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा

मनोज कुमार झा ने मांग की है कि विधानसभा वार 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए.

बिहार चुनाव में RJD ने वोट में धांधली की आशंका जताई, चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा
राजद सांसद मनोज झा (फाइल फोटो).
पटना:

राजद सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था को सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली किए जाने की कोशिश करार देते हुए मांग की है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में राजद नेता मनोज झा ने कहा है ‘‘ज्ञात हुआ है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था की गई है और हमें अंदेशा है कि सत्ताधारी दल इसमें धांधली कर सकता है .'' 

उन्होंने कहा ‘‘ हमारी मांग है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाए ताकि दल के पोलिंग एजेंट इस प्रक्रिया में सहभागी बन सकें.''राजद नेता के अनुसार, आयोग से आग्रह किया गया है कि मतदान के पश्चात प्रति बूथ मतदान की कुल प्रतिशत की सत्यापित कॉपी बूथ एजेंट को उपलब्ध करायी जाए.

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के अनुभव के आधार पर यह आवश्यक है कि मतगणना के वक्त ईवीएम में पड़े वोट और पोलिंग बूथ के मतों का मिलान किया जा सके.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com