करीब दो दिनों तक भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए जाने के बाद बुधवार को NDA के शीर्ष नेताओं में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगाने की होड़ लगी लग गई है. बुधवार को जहां मंगोलिया से लौटने के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर साफ कर दिया कि बिहार में एनडीए के कप्तान नीतीश हैं और अगले साल के विधानसभा चुनाव में उन्हीं की कप्तानी में चुनावी मैदान में जाएगी. इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पटना में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है.
पासवान ने कहा कि BJP के नेताओं से मेरी बातचीत होती रहती है. बिहार में NDA की सरकार है और सरकार रहेगी. 2020 के चुनाव में उनके अनुसार 200 से ज्यादा सीटें NDA जीतेगी. जहां तक चेहरा का सवाल है तो रामविलास पासवान ने साफ किया कि नीतीश कुमार चेहरा है और वही चेहरा रहेंगे. किसी के कहने से चेहरा बदल नहीं जाता है. भाजपा नेताओं के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका कोई अर्थ नहीं है जब तक की कोई आधिकारिक बयान पार्टी की तरफ से ना आए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें, बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बजाय भाजपा से होने के पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के जोर देने पर राज्य में सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री पद पर नीतीश का यह तीसरा कार्यकाल है. भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय पासवान ने इस बात पर जोर देने की कोशिश की कि जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) के प्रति उनके मन में असम्मान की भावना नहीं है. लेकिन इस बात का जिक्र किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही राजग के सभी घटक दलों को वोट मिले थे. पासवान ने सोमवार को कहा था कि लगातार तीन कार्यकाल तक हम (भगवा दल) नीतीश कुमार के लिए खड़े रहे. समय आ गया है कि वह बदले में भाजपा को एक मौका दें. लोकसभा चुनाव से साबित हो गया है कि उन्हें भी वोट पाने के लिए नरेंद्र मोदी की जरूरत है.
बिहार में भाजपा नेताओं को अचानक नीतीश कुमार के नेतृत्व से क्यों होने लगी है बोरियत?
VIDEO: बीजेपी MLC की सलाहः बिहार की सत्ता सुशील मोदी को सौंप दें नीतीश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं