विज्ञापन
This Article is From May 20, 2018

बिहार के राज्यपाल ने कहा, 'बोफ़ोर्स घोटाले में राजीव गांधी की कोई भूमिका नहीं थी'

एक ताज़ा घटना में सत्यपाल मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक ईमानदार व्यक्ति और अच्छे इंसान थे और बोफ़ोर्स घोटाले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.

बिहार के राज्यपाल ने कहा, 'बोफ़ोर्स घोटाले में राजीव गांधी की कोई भूमिका नहीं थी'
पटना में एक कार्यक्रम में बोलते बिहार के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक
पटना: बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने बेबाक विचारों के कारण जाने जाते हैं. सार्वजनिक मंच पर अपने विचार में भी वो इस बात की परवाह नहीं करते कि उनके बयानों से किसे ख़ुशी और किसे तकलीफ नुक़सान हो सकता है. एक ताज़ा घटना में सत्यपाल मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक ईमानदार व्यक्ति और अच्छे इंसान थे और बोफ़ोर्स घोटाले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.

मलिक पटना में शुक्रवार को श्रम संसाधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि फ़िलहाल यहां वो फ़ोरम नहीं है लेकिन बोफ़ोर्स मामले में एक बात ज़ुबान पर आ गयी है तो कह देता हूं. फिर इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक ईमानदार आदमी थे, बढ़िया आदमी थे.

उन्होंने बोफ़ोर्स प्रकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 'उनके (राजीव गांधी) आस-पास तीन-चार लोग थे जिन्होंने उनके परिवार के ज़रिये मश्विरा दिया कि हर राष्ट्र के प्रधान विदेश में कुछ ना कुछ बाहर रखते हैं. फिर सत्यपाल मलिक ने कहा कि बोफ़ोर्स मामले में जो घूस लिया गया वो दूसरे लोगों ने लिया. राजीव गांधी को इसलिए इस मामले में ख़ामियाज़ा उठाना पड़ा क्योंकि वो उनके बचाव में लग गए जो उन्हें नहीं करना चाहिये था. लेकिन वो उनकी मजबूरी थी. अंत में सत्यपाल मलिक ने कहा कि ये आस-पास के लोग ये कहीं का नहीं छोड़ते हैं आपको.'

निश्चित रूप से मलिक के इस कथन से भाजपा के नेता और नेतृत्व दोनों ख़ुश नहीं होंगे.

VIDEO: बोफोर्स केस: 13 साल बाद CBI ने SC में अपील की
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Satya Pal Mallik, Rajiv Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com