विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

रघुवंश प्रसाद का BJP पर हमला, ‘लालू को जेल भेजना नरेंद्र मोदी का फैसला’

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के फैसले पर रघुवंश प्रसाद ने ऐतराज जताया है.

रघुवंश प्रसाद का BJP पर हमला, ‘लालू को जेल भेजना नरेंद्र मोदी का फैसला’
राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)
  • लालू यादव पर फैसले से रघुवंश प्रसाद को ऐतराज
  • रघुवंश प्रसाद ने इस मामले में BJP पर हमला बोला है
  • उन्होंने इस फैसले को अगड़े-पिछड़े से जोड़ दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के फैसले पर रघुवंश प्रसाद ने ऐतराज जताया है. उन्होंने इस फैसले को अगड़े-पिछड़े से जोड़ दिया है. न्यायालय के फैसले को बीजेपी का षड्यंत्र करार देते हुए रघुवंश प्रसाद ने कहा कि लालू को जेल भेजना और जगन्नाथ मिश्रा को रिहा करना नरेंद्र मोदी का फैसला है. रघुवंश प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर पूर्व सीबीआई अधिकारी ऐपी दुराई की लिखी गई किताब सीबीआई बनाम लालू प्रसाद यादव का हवाला देते हुए कहा कि सीबीआई ने लालू प्रसाद और आईपीएस अधिकारी को फंसाने की साजिश की गई. उन्होंने कहा कि लालू को पिछड़ा होने के कारण फंसाया गया है. रघुवंश प्रसाद ने कहा कि लालू ने पिछड़ों के लिए मंडल कमीशन लागू कर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है. लालू एक मात्र ऐसे ताकतवर नेता थे जिन्होंने बिहार में बीजेपी का रथ रोका था. आज उसी का बदला लिया जा रहा है. यह भी पढ़ें: लालू के मुंह से निकला- देखो न डॉक्टर साहेब को छोड़ दिया, हमको सजा दे दिया.. गज़बे किया...

इधर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कहते है कि 1990 में पहली बार मुख्यमंत्री बनते ही लालू प्रसाद गरीबों-पिछड़ों के विकास की बात छोड़कर केवल अपनी गरीबी मिटाने में लग गए थे, जिसके चलते लगभग 1000 करोड़ का चारा घोटाला सामने आया और पूरे देश में बिहार शर्मसार हुआ था. जिन लोगों ने अपने भ्रष्टाचार से राजनीति को कलंकित किया  उनके दोषी करार होते ही इस फैसले को जातीय रंग देकर समाज में तनाव पैदा करने की साजिश की जा रही है, सरकार सद्भाव के साथ विकास का वातावरण बनाये रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

VIDEO: लालू यादव के खिलाफ साजिश, फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय जाएंगे: तेजस्वी यादव
बहरहाल, रघुवंश प्रसाद जानते हैं कि राजद का वोट बैंक पिछड़ी जाति है और खुद भी रघुवंश प्रशाद मानते हैं कि उच्य जाति होने के बाबजूद वो पिछड़ी जाति के वोट से जीतते आ रहे हैं. मगर इस बार मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में लालू के जेल में होने से पिछड़ी जाति का वोट राजद से नहीं छिटके इसलिए इसे जातीय रंग दिया जा रहा है. लेकिन जानकर बताते हैं कि राजद का अध्याय अब समाप्त हो गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com