विज्ञापन

राबड़ी देवी ने छोड़ा पटना का 10 सर्कुलर रोड बंगला, अब सरकारी सामान पर सियासी आर-पार

Rabri Devi Vacates Bungalow: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है. साथ ही उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर बंगले में उपलब्ध कराए गए सरकारी सामान की सूची मांगी है

राबड़ी देवी ने छोड़ा पटना का 10 सर्कुलर रोड बंगला, अब सरकारी सामान पर सियासी आर-पार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला
  • बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पटना का 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली कर दिया है.
  • राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिखकर सरकारी सामान की जानकारी मांगी है.
  • राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का कहना है कि अब तक इस पत्र का जबाव नहीं दिया गया है.
पटना:

बिहार की राजनीति में लंबे समय तक लालू परिवार का पता रहा पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने खाली कर दिया है. करीब 2 दशक तक यह बंगला बिहार में आरजेडी की राजनीति का केंद्र माना जाता था. बंगला खाली करने के साथ ही राबड़ी देवी ने भवन निर्माण को पत्र लिखकर यह जानकारी भी मांगी थी कि उन्हें विभाग की तरफ से क्या-क्या सरकारी सामान उपलब्ध कराया गया था. लेकिन राजद के नेता का कहना है कि अब तक उनके इस पत्र का जबाव नहीं दिया गया है. ऐसे में अब सरकारी सामान को लेकर भी बिहार में राजनीति दिख रही है. 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष बोले नहीं मिला जवाब

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का कहना है 'राबड़ी देवी और लालू यादव की तरफ से 10 सर्कुलर सरकारी बंगला खाली कर दिया गया है. लेकिन लेकिन राबड़ी देवी की तरफ से सरकारी सामान को लेकर जो पत्र लिखा गया था, उसमें 2005 से अब तक क्या-क्या सामान दिया गया था. इसको लेकर सरकार को जो पत्र लिखा गया था. उसका जबाव नहीं मिला है. सरकार के पास कोई लिस्ट नहीं है, ना सरकार के पास कोई जवाब है कि उन्होंने राबड़ी देवी को साल 2005 में क्या सामान दिया था.'

ये भी पढ़ेंः बिहार की सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान

लालू परिवार को किया गया टारगेट 

मंगनी लाल मंडल ने बंगला खाली कराए जाने को लेकर भी एनडीए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा 'पटना में कई सारे नेता ऐसे हैं, जिनके पास यहां भी बंगला है और दिल्ली में भी बंगला लिए हुए हैं. दोनों उपमुख्यमंत्री भी वैसे बंगले को लिए हुए हैं जो कर्नाकित नहीं है, स्पीकर भी वैसे बंगले को लिए हुए हैं जो किसी और को कर्नाकित है. लेकिन सरकार ने लाल यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ एक तरफा फैसला लिया है, यह फैसला देखने से लगता है कि बिहार सरकार बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री को टारगेट करने के मकसद से फैसले को लिया है.

क्या है सरकारी सामान से जुड़ा मामला 

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के साथ ही सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की है. इस पत्र में कहा गया था कि सरकारी सामान की लिस्ट भेजी जाए ताकि सामान का सही मिलान हो और बाद में किसी तरह के भ्रम की स्थिति न रहे. राबड़ी देवी ने यह मांग इसलिए भी की थी कि बाद में यह आरोप न लगे कि सरकारी सामान साथ ले जाया गया है.

फिलहाल बताया जा रहा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वाले बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं. जबकि 10 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला एनडीए सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम को सौंपा गया है.

ये भी पढ़ेंः बांकीपुर उपचुनावः प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस ने शुरू की फिल्डिंग, RJD से भी मिल सकता है समर्थन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rabri Devi, Rabri Devi 10 Circular Road, Rabri Devi 10 Circular Road Residence, Rabri Devi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com