बिहार में इस बार वोटों की बहार आई है. राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार 66.9 प्रतिशत वोट (शाम 8 बजे तक दोनों फेज को मिलाकर) पड़े. ये बंपर वोट किसकी बहार ला रहे हैं? किसकी सरकार ला रहे हैं? मंगलवार शाम दोनों चरण का मतदान खत्म होने के बाद आए EXIT POLLS के नतीजों ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है. 9 अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल्स ने एक सुर में एनडीए को बंपर बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की है. NDTV पोल ऑफ पोल्स यानी की सभी पोल्स के निचोड़ में NDA को 147 सीटें मिलने का अनुमान है. बिहार की 243 सीटों की विधानसभा में बहुमत का मैजिक नंबर 242 है. हालांकि यह अभी एग्जिट पोल्स के नतीजे ही हैं. एक तरह का अनुमान है, जो कई मौकों पर उल्टा भी हुआ है. 14 नवंबर को जब वोटिंग मशीनें खुलेंगी, तो असली पिक्चर सामने आएगी. NDTV पोल ऑफ पोल्स को अगर गौर से देखा जाए, तो इसमें कई दिलचस्प समीकरण छिपे हैं...
1-एग्जिट पोल्स के मुताबिक बिहार में असली बहार नीतीश कुमार के लिए आने वाली है. पिछली बार 43 सीटों पर सिमटे जेडीयू को 75 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है.
2- बीजेपी के लिए एग्जिट पोल्स का निचोड़ यह है कि उसके लिए थोड़ा खुशी थोड़ा गम वाली स्थिति आ सकती है. सरकार आ रही है, लेकिन सीटों की बहार वैसी नहीं आने का अनुमान है. पिछली बार बीजेपी को 80 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उसकी सीटें घट सकती हैं. निचोड़ यह है कि जेडीयू फिर बड़े भाई की भूमिका में आ सकती है. BJP को किसने कितनी सीटें दी हैं जानिए
- दैनिक भास्कर: 72-82
- मैट्रिज IANS: 65-73
- चाणक्य स्ट्रैटजीजः 70-75
- TIF रिसर्च: 64-71
- पोल स्ट्रेटः 68-72
- पोल डायरी: 87-95
बिहार में सभी एक्जिट पोल्स के नतीजे
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
Matrize के एग्जिट पोल का रुझान
| गठबंधन | वोट शेयर | अनुमानित सीट (2025) |
| एनडीए | 48 | 147-167 |
| महागठबंधन | 37 | 70-90 |
| जनसुराज | 5 | 00-02 |
| एआईएमआईएम | 1 | 02-03 |
| अन्य | 9 | 00-05 |
| कुल | 100 | 243 |
पीपल्स पल्स का एग्जिट पोल
| एनडीए | 133-159 |
| महागठबंधन | 75-101 |
| जनसुराज | 0-5 |
| अन्य | 2-8 |
दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल
| एनडीए | 145-160 |
| महागठबंधन | 73-91 |
| जनसुराज | 0-3 |
| अन्य | 5-7 |
DV Research का एग्जिट पोल
| एनडीए | 137-152 |
| महागठबंधन | 83-98 |
| जनसुराज | 2-4 |
| अन्य | 1-8 |
JVC का एग्जिट पोल
| एनडीए | 135-150 |
| महागठबंधन | 88-103 |
| जनसुराज | 0-1 |
| अन्य | 3-6 |
P-Marq का एग्जिट पोल
| एनडीए | 142-162 |
| महागठबंधन | 80-98 |
| जनसुराज | 1-4 |
| अन्य | 0-3 |
People's Insight का एग्जिट पोल
| एनडीए | 133-148 |
| महागठबंधन | 87-102 |
| जनसुराज | 0-2 |
| अन्य | 3-6 |
TIF Research का एग्जिट पोल
| एनडीए | 145-163 |
| महागठबंधन | 76-95 |
| जनसुराज | 0 |
| अन्य | 3-6 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं