विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

पीएम मोदी आज पटना में... पिछली बार रैली में हुए थे बम धमाके, आज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

पिछली बार चुनावी रैली को संबोधित करने पटना के गांधी मैदान में पहुंचे नरेंद्र मोदी की सभा में बम धमाके हुए थे और इसमें कई की जान गई एवं कई लोग घायल भी हुए थे. इस बार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम भी पहुंच चुकी है.

पीएम मोदी आज पटना में... पिछली बार रैली में हुए थे बम धमाके, आज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
  • पीएम मोदी का पटना दौरा
  • मोदी की चुनावी रैली में हुए थे धमाके
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा के मद्देनजर पटना से मोकामा तक सुरक्षा वयवस्था कड़ी की गई है. जहां मोदी पटना विश्वविधायलय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे वहीं पटना से 100 किलोमीटर दूर मोकामा में विभिन्न सड़क परियोजनाओं का कार्यारंभ करेंगे. पिछली बार चुनावी रैली को संबोधित करने पटना के गांधी मैदान में पहुंचे नरेंद्र मोदी की सभा में बम धमाके हुए थे और इसमें कई की जान गई एवं कई लोग घायल भी हुए थे. इस बार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसपीजी की टीम भी पहुंच चुकी है.
    
प्रधानमंत्री के सुरक्षा में 2000 पुलिस के जवान लगाए गए जो कि पटना से मोकामा तक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पुलिस के अधिकारी एवं अन्य विभाग के सैकड़ों अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहेंगे.

यह भी पढ़ें : पटना विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह की अतिथि सूची में शत्रुघ्न, यशवंत सिन्‍हा, लालू का नाम नहीं

कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एअरफोर्स के विशेष विमान से आज सुबह  9 :10 बजे  दिल्ली से 10 :40 पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इस बीच पटना से मोकामा तक की यातायात वयवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहेगी. सुबह 9 बजे से प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान करने तक आम लोगों के लिए रास्ते बंद कर दिए जाएंगे. साथ ही पटना मोकामा के रास्ते बड़ी गाड़ियों के आने पर रोक लगा दी गई है.     
VIDEO: पीएम से नाराज हैं शत्रुघ्न सिन्हा?
 
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर पटना विश्वविधायलय के कई पुराने छात्र मौजूद रहेंगे जो आज मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीयमंत्री, राज्यमंत्री एवं सांसद विधायक बने हैं. इनमें से नीतीश कुमार, सुशील मोदी, रविशंकर प्रशाद, रामविलास पासवान, उपेंद्र कुशवाह, अश्वनी चौबे के अलावा वर्तमान कुलपति डॉ रास बिहारी सिंह इसी विश्वविधायलय के छात्र रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi In Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com