विज्ञापन

बिहार में सीएम आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में दिया धमाके का अलग-अलग टाइम

'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से आए धमकी भरे ईमेल के बाद राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. डॉग स्क्वायड की तैनाती के साथ साइबर सेल संदिग्ध आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है.

बिहार में सीएम आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में दिया धमाके का अलग-अलग टाइम
पटना सचिवालय और सीएम आवास को उड़ाने की धमकी, सुबह 7:57 बजे आया ईमेल.

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री आवास और पटना सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मंगलवार सुबह 7:57 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय और बिहार भवन को भेजी गई एक ईमेल के जरिए दी गई है. ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए दो अलग-अलग समय पर धमाके करने का दावा किया गया है. सूचना मिलते ही पटना पुलिस, मुख्यालय स्तर के अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं.

'अलग-अलग समय पर होंगे दो ब्लास्ट'

धमकी भरे इस ईमेल में धमाके का पूरा शेड्यूल लिखा गया है. मेल के मुताबिक, 21 जुलाई दोपहर 3:11 बजे सबसे पहले पटना सचिवालय में पहला ब्लास्ट करने का दावा है. इसके बाद रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम आवास को निशाना बनाने की बात कही गई है. ईमेल में कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने का जिक्र है. भेजने वाले ने आरोप लगाया है कि सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व हाई कमिश्नर संजय वर्मा को पटना में छिपाकर रखा है और उन्हें निशाना बनाने के लिए ब्लास्ट किया जाएगा.

केस दर्ज, चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू

सचिवालय थाना पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की पुष्टि कर दी है. मुख्यमंत्री सचिवालय से लिखित आवेदन मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है, जो सचिवालय परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच कर रहे हैं. वहीं, पुलिस की साइबर सेल टीम उस ईमेल आईडी (willifordhaylee@gmail.com) के आईपी एड्रेस (IP Address) और लोकेशन को ट्रैक करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:- लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में... योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ HC जज, चीफ जस्टिस पर पहुंचा केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM House, Patna Secretariat, Bomb Threat, Khalistan, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com