Patna Today News Live Updates: NDTV के इस विशेष पटना लाइव पन्ने (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. लालू यादव और राबड़ी देवी को एक बार फिर भवन निर्माण विभाग ने आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है. मुंगेर जिले में वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान 5 किशोरियों के डूबने पर आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रित को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
पप्पू सहनी एनकाउंटर पर मुकेश सहनी ने दी चक्का जाम की चेतावनी
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी फेक एनकाउंटर को लेकर अब VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में हुए पप्पू सहनी एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाते हुए. मुजफ्फरपुर पुलिस को चेतावनी दी है और एक महीने के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर चक्का जाम करने की बात भी कही है. साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की भी मांग की है. वहीं मुकेश सहनी ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में योगी मॉडल नहीं, बिहार का अपना मॉडल चाहिए.

PMCH के प्रिंसिपल पर गिरी गाज
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एक्शन लेते हुए PMCH के प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. और उनका तबादला बेतिया कर दिया है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO राजेश शर्मा पर 19 साल पहले भी मुजफ्फरपुर में फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा था. मामले में CID जांच में क्लिन चीट मिली थी, लेकिन मानवाधिकार ने तथ्यों से असहमती जताई थी.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खान सर के कोचिंग में अचानक लगी आग
पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग लगते ही कोचिंग में अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा कि कोचिंग के कर्मियों की सूझबूझ से बड़े हादसे को टाल दिया गया है. कोचिंग में स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिटायर्ड जज से मिलने के बाद भरत के भाई को न्याय की उम्मीद
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर भाई चंदन तिवारी ने घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होने कहा कि, 'हम मांग करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. रिटायर्ड जज ने हमें भरोसा दिलाया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी. हमें उम्मीद है कि हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा.'
#WATCH | Bhojpur, Bihar | Chandan Tiwari, brother of the deceased, says, "...We demand action to be taken against all those involved...The retired judge assured us that proper action will be taken...We are hopeful that we will get justice from the court..." https://t.co/FGLevFinVO pic.twitter.com/PPyBbfNugb
— ANI (@ANI) June 25, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की. बिहार सरकार ने भरत भूषण तिवारी (28) के कथित फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. उनकी मौत बुधवार (17 जून, 2026) को भोजपुर ज़िले के शाहपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई थी.
#WATCH | Bihar | Alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari | Retired Patna High Court Judge Justice Vinod Kumar Sinha met the family members of Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur
— ANI (@ANI) June 25, 2026
The Bihar government ordered a judicial inquiry into the alleged fake encounter of… pic.twitter.com/sAq32KoKQR
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर क्या बोले RJD विधायक भाई वीरेंद्र?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र कहते हैं, 'एनकाउंटर करने का कोई अधिकार नहीं है. अगर दोनों तरफ से गोलीबारी होती है तो वह अलग बात है, लेकिन एनकाउंटर में अक्सर यह दिखाया जाता है कि पुलिस के पास भारी हथियार थे जबकि आरोपी के पास सिर्फ़ देसी हथियार था. अगर कोई अपराधी है, तो उसे सजा देने के लिए कानूनी प्रावधान हैं. कानून इसकी व्यवस्था करता है. आप बस उन्हें गोली नहीं मार सकते. अगर दोनों पक्षों के बीच क्रॉसफ़ायर होता है, तो वह अलग बात है, लेकिन इसके अलावा एनकाउंटर नहीं होने चाहिए.
Patna, Bihar: On Bharat Tiwari encounter case, RJD MLA Bhai Virendra says, “There is no right to carry out encounters. If firing happens from both sides, that is a different matter, but in encounters it is often shown that police were heavily armed while the accused had only a… pic.twitter.com/1c7g0y9Rpj
— IANS (@ians_india) June 25, 2026
खान सर-रोशन आनंद मामले में अभिषेक और गौरव की जमानत मंजूर
खान सर-रोशन आनंद मामले की सुनवाई पर रोशन आनंद के वकील राघव कुमार ने कहा, 'अभिषेक कुमार (रौशन आनंद के भाई) और गौरव (कोचिंग कर्मचारी) की जमानत, जो पेंडिंग थी, अब मंज़ूर हो गई है. ज़मानत बॉन्ड की प्रक्रिया शुरू होगी. ज़मानत इस आधार पर दी गई कि धारा 109 लागू नहीं होती, यह मामूली चोट का मामला है और कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है.
#WATCH | Patna | On Khan Sir-Raushan Anand case hearing, Raushan Anand's Advocate, Raghav Kumar says, "Abhishek and Gaurav's bail, which was pending, has now been granted. The bail bond process will commence... The bail was granted on the grounds that Section 109 does not apply,… pic.twitter.com/ngL0Rg4OXZ
— ANI (@ANI) June 25, 2026
भरत तिवारी मामले में मुख्य सचिव से मिलेगा जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जन सुराज का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में बिहार के मुख्य सचिव से मिलने जा रहा है.
इंदिरा गांधी ने जबरदस्ती लागू किया था इमरजेंसी- मंत्री राम कृपाल यादव
मंत्री राम कृपाल यादव ने 1975 की इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर भाजपा के 'संविधान हत्या दिवस' मनाने पर कहा कि, 'आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है. इसी दिन कांग्रेस की बड़ी नेता देश की प्रधानमंत्री के रुप में काम करने वाली नेत्री इंदिरा गांधी ने सारे मर्यादाओं को लांघकर जबरदस्ती इमरजेंसी लागू करके लोगों के लोकतांत्रिक हक को छीना.
पटना, बिहार: मंत्री राम कृपाल यादव ने 1975 की इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर भाजपा के 'संविधान हत्या दिवस' मनाने पर कहा, "आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। इसी दिन कांग्रेस की बड़ी नेता देश की प्रधानमंत्री के रुप में काम करने वाली नेत्री इंदिरा गांधी ने सारे मर्यादाओं… pic.twitter.com/p8h7Wm2Xda
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 25, 2026
इंदिरा गांधी ने जबरदस्ती लागू किया था इमरजेंसी- मंत्री राम कृपाल यादव
मंत्री राम कृपाल यादव ने 1975 की इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर भाजपा के 'संविधान हत्या दिवस' मनाने पर कहा कि, 'आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है. इसी दिन कांग्रेस की बड़ी नेता देश की प्रधानमंत्री के रुप में काम करने वाली नेत्री इंदिरा गांधी ने सारे मर्यादाओं को लांघकर जबरदस्ती इमरजेंसी लागू करके लोगों के लोकतांत्रिक हक को छीना.
पटना, बिहार: मंत्री राम कृपाल यादव ने 1975 की इमरजेंसी की 51वीं बरसी पर भाजपा के 'संविधान हत्या दिवस' मनाने पर कहा, "आज भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है। इसी दिन कांग्रेस की बड़ी नेता देश की प्रधानमंत्री के रुप में काम करने वाली नेत्री इंदिरा गांधी ने सारे मर्यादाओं… pic.twitter.com/p8h7Wm2Xda
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 25, 2026
आशीष तिवारी से रिश्ते के दावे को भरत तिवारी के परिवार ने किया खारिज
भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर आशीष तिवारी नामक एक युवक को भरत भूषण तिवारी का चचेरा भाई बताकर उसकी प्रतिक्रियाएं और दावे प्रसारित किए जा रहे थे. हालांकि अब भरत भूषण तिवारी के परिवार ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
पटना कोचिंग विवाद में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं
पटना कोचिंग विवाद में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई. कोर्ट ने फिर से केस डायरी मंगवाई है. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी. आज दोनों पक्षों से जुड़े 8 लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. इनमें खान सर समेत उनके पक्ष के 6 और रोशन आनंद के पक्ष के दो लोग शामिल हैं. खान सर ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. उनके दोनों बॉडीगार्ड 4 जून से जेल में हैं. उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया सिंह एवं दो अन्य स्टाफ ने भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इनके अलावा रौशन आनंद पक्ष के अभिषेक और गौरव की जमानत याचिका पर सुनवाई है.
बेगूसराय में गैंगरेप की घटना पर तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
बेगूसराय में गैंगरेप की घटना पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और दूसरे अपराधों की खबरें लगातार आ रही हैं. बिहार के लोग डर के साये में जी रहे हैं और कभी भी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो सकती है. उम्मीद की जाती है कि प्रशासन अपराध पर काबू पाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असरदार ढंग से काम करेगा, लेकिन इन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन का मौजूदा रवैया और प्रतिक्रिया कैसी है, यह सब देख और समझ सकते हैं.'
Begusarai, Bihar: On the gangrape case in Begusarai, RJD leader Tejashwi Yadav says, "This is a very unfortunate incident...In Bihar, incidents such as murder, robbery, kidnapping, and other crimes are being reported frequently...The people of Bihar are living in fear, and an… pic.twitter.com/piglrLMWjt
— IANS (@ians_india) June 25, 2026
Patna News: बीजेपी आज पूरे बिहार में मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस'
बीजेपी आज यानि 25 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर पूरे बिहार में 'संविधान हत्या दिवस' मनाएगी. बीजेपी बिहार ने ने ट्वीट कर लिखा, 'संविधान हत्या दिवस 25 जून 1975 के आपातकाल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आइए, उस काले अध्याय को याद करें जब लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर गंभीर प्रहार किया गया था. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को पुनः दोहराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें.
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का वह काला दिन था, जब देश पर आपातकाल थोपकर संविधान और नागरिक अधिकारों का गला घोंटने का प्रयास किया गया।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 24, 2026
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित जेपी सेनानियों के सम्मान समारोह एवं आपातकाल के काले अध्याय की स्मृति सभा में सहभागिता हेतु आप सभी सादर… pic.twitter.com/dNC5U3SwNe
Bihar Weather Update: पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में IMD ने राज्य के कई जिलों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है. पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया और जहानाबाद के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मधुबनी और सीतामढ़ी जिले के कई प्रखंडों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं. मधुबनी और सीतामढ़ी के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जबकि अन्य प्रभावित इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 25, 2026