नीतीश कुमार की सरकार का दावा है कि मानव शृंखला में दो करोड़ लोगों के भाग लेने की संभावना है
- पटना हाईकोर्ट ने शनिवार को मानव शृंखला कार्यक्रम पर रोक से इंकार किया
- नीतीश सरकार का दावा है कि मानव शृंखला में दो करोड़ लोग भाग लेंगे
- कार्यक्रम में विपक्षी नेता-कार्यकर्ताओं के अलावा सभी अधिकारी भी भाग लेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार सरकार को राहत की सांस लेने का मौका देते हुए पटना हाईकोर्ट ने शराबबंदी के समर्थन में शनिवार को बनने जा रही मानव शृंखला के कार्यक्रम पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है, जिससे पिछले दो दिन से बना अनिश्चितता का माहौल खत्म हो गया है. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया गया था.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मुख्य सचिव को दिशानिर्देश दिया कि मानव शृंखला में भाग न लेने पर किसी पर कार्रवाई नहीं हो. राज्य सरकार ने भी इस सुनवाई से पहले ही राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि पूरा आयोजन खुशनुमा माहौल में होना चाहिए और भाग लेने के लिए किसी पर दबाब नहीं डाला जाना चाहिए.
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के दोनों आला अधिकारियों ने यातायात, खासकर राज्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रखने का आश्वासन दिया.
राज्य सरकार का दावा है कि शनिवार को मानव शृंखला में दो करोड़ से भी अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है, और 45 मिनट के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, तथा अधिकांश विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा सभी अधिकारी भी भाग लेंगे.
बिहार में किसी भी मुद्दे पर यह पहला मौका होगा, जब इतने बड़े आयोजन के तहत इतनी अधिक संख्या में लोग एक साथ जुड़ेंगे. राज्य सरकार ने मानव शृंखला की वीडियोग्राफी के लिए हेलीकॉप्टर के अलावा इसरो के सैटेलाइट से भी छह जिलों में फोटोग्राफी की व्यवस्था की है. बताया जा रहा है कि मानव शृंखला करीब 11,000 किलोमीटर लंबी होगी.
पिछले दिनों हुई नाव दुर्घटना के बाद राज्य सरकार सतर्क भी है, और निर्देश जारी किया गया है कि हर जगह मेडिकल टीम तैनात रहे, और जब तक प्रत्येक व्यक्ति घर न पहुंच जाए, पुलिस वाले तैनाती की जगह पर ही रहें. वैसे, शुक्रवार के कोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों के प्रबंधक भी राहत की सांस लेंगे, जिन्हें अब सभी बच्चों को उपस्थित कराना अनिवार्य नहीं रहा है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए निश्चित रूप से शराबबंदी बड़ी चुनौती रही है, और अब यह मानव शृंखला भी काफी बड़ी चुनौती है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर राज्य सरकार के दावे के मुताबिक सचमुच दो करोड़ से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए, तो नीतीश के कट्टर विरोधी भी मानते हैं कि पड़ोसी झारखंड राज्य में बीजेपी सरकार पर शराबबंदी करने का दबाब बनेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नीतीश कुमार, बिहार सरकार, शराबबंदी का समर्थन, मानव शृंखला, पटना हाईकोर्ट, Nitish Kumar, Bihar Government, Pro Prohibition, Human Chain, Patna High Court