विज्ञापन

बिहार में इस बैंक ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, केवल ऑफलाइन मोड के जरिए करना होगा आवेदन, जल्द करें अप्लाई

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट, लॉ/अकाउंट्स, क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट और एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है.

बिहार में इस बैंक ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, केवल ऑफलाइन मोड के जरिए करना होगा आवेदन, जल्द करें अप्लाई
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कई पदों पर निकाली वैकेंसी.

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) ने 7 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है. बीएससीबी की और से जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स, क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट, एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के पद शामिल हैं. एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पदों पर भर्ती की जानी है. जबकि अन्य पदों पर 1-1 भर्ती होनी है. इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफलाइन मोड के जरिए आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है.

कौन कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन/बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी/एग्रीकल्चर ग्रेजुएट या एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री होगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 साल होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है. आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की चौंकाने वाली कहानी?

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. आवेदन करने के लिए बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक होगा. जिसपर क्लिक करें.
  3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा. इस फॉम को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों सही से भर दें. 
  5. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स भी  आवेदन के साथ अटैच कर दें.

एप्लीकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद इसे लिफाफे में डालने के 'प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना - 800004, बिहार' पते पर डाक कर दें.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती इंटरव्यू किए स्थगित, साल 2022 में हुई थी लिखित परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government Jobs, Bank Government Jobs, Bihar State Co-operative Bank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com