विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2018

बिहार में कारोबारियों पर बढ़ रहे हमलों को लेकर नीतीश सरकार करेगी यह उपाय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- जो उद्योगपति सुरक्षा चाहते हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी

बिहार में कारोबारियों पर बढ़ रहे हमलों को लेकर नीतीश सरकार करेगी यह उपाय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो).
  • नीतीश कुमार ने कई महीनों बाद उद्यमी पंचायत को संबोधित किया
  • बिहार में हाल ही में कई उद्योगपतियों और व्यापारियों की हत्याएं हुईं
  • हत्याओं के पीछे ऐसे अपराधी जिनके बारे में कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं
पटना:

बिहार में जल्द ही सीआईएसएफ की तर्ज पर औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान उद्योग और उद्योगपतियों की सुरक्षा करते हुए दिखाई देंगे. इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को की.

नीतीश कुमार ने कई महीनों बाद उद्यमी पंचायत को संबोधित किया. उन्होंने हाल के दिनों एक के बाद एक कई उद्योगपतियों और व्यापारियों की हत्या के मामलों को लेकर कहा कि इन हत्याओं से उन्हें भी दुख पहुंचा है. जो उद्योगपति सुरक्षा चाहते हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इसके लिए राज्य के आईजी सुरक्षा को आवेदन देना होगा. वे इस संबंध में जल्द निर्णय लेकिन कार्रवाई करेंगे.

नीतीश कुमार ने हाल ही में हुई व्यावसायी गुंजन खेमका की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना की मॉनिटरिंग खुद राज्य के पुलिस महानिदेशक कर रहे हैं और एक एसआईटी जांच कर रही है. हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि गुंजन खेमका की हत्या के इतने दिनों के बाद भी अभी तक किसी हत्यारे की गिरफ्तारी क्यों नहीं  हो पाई?

तेजस्वी का हमला, बिहार में बहार है...गोलियों की बौछार है, क्योंकि यहां नीतीशे कुमार हैं...

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यह एक नया ट्रेंड आया है, अधिकांश हत्याओं के पीछे नए-नए ऐसे अपराधी होते हैं जिनके बारे में कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं होता. नीतीश ने इस बैठक में सबको भरोसा दिलाया कि आपके सहयोग से राज्य का विकास होगा और आपका भी फ़ायदा होगा.

VIDEO : बिहार में बढ़ रहे अपराध

इस बैठक में उपस्थित कई लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार के भाषण से साफ था कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि हाल में जो भी घटनाएं हुई हैं उसके बाद एक असुरक्षा का माहौल है. लेकिन कई उद्योगपतियों का कहना था कि जिस प्रकार नीतीश कुमार से अपेक्षा थी कि वे सार्वजनिक रूप से इन मुद्दों पर बोलेंगे, वैसा नहीं हुआ. उनके इस रुख से लोगों को निराशा हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Industrial Security Force In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com