बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्हें यह आभास नहीं था कि बीजेपी के साथ फिर गठबंधन करेंगे.
- ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और बीएसपी के सतीश मिश्रा के भाग लेने की संभावना
- कांग्रेस की तरफ से रैली में भागीदारी को लेकर अब तक पुष्टि नहीं हुई
- कांग्रेस के लालू विरोधी और समर्थक गुटों में सहमति नहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
कई लोग यह मान सकते हैं कि बीजेपी के साथ आने के नीतीश कुमार के निर्णय पर काम महीनों से नहीं तो सप्ताहों से जरूर चल रहा था लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्हें स्वयं इसका आभास नहीं था कि वह एनडीए में वापसी करेंगे. बीजेपी ने उन्हें समर्थन की पेशकश उस समय की थी जब उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर पद से इस्तीफा दे दिया था.
कुमार ने 26 जुलाई को लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी तोड़ने के भी प्रयास किए गए थे.
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार का खुलासा, महागठबंधन टूटने के 15 दिन पहले से ये काम कर रहे थे लालू यादव
नीतीश कुमार ने संवाददाताओं बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि सब कुछ ‘‘जल्दबाजी’’ में हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस्तीफा देने के बाद उस दिन जब हमारे पास बीजेपी की ओर से पेशकश आई, मैंने उसे अपने विधायकों के समक्ष रखा जो मेरे अणे मार्ग स्थित आवास पर एकत्रित हुए थे. उन्होंने निर्णय किया कि पेशकश स्वीकार कर लेनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के विधायक तत्काल जेडीयू विधायकों के साथ बैठक में शामिल हुए जहां उन्हें उन्हें संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिया गया और उसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.
यह भी पढ़ें : सृजन घोटाले की आंच राबड़ी देवी के कार्यकाल तक पहुंची, नीतीश कुमार हुए हमलावर
नीतीश ने दावा किया कि त्वरित गति से होने से वाले घटनाक्रम के बिहार में एक राजनीतिक उथल पुथल में तब्दील होने से पहले ‘‘पर्दे के पीछे एक खेल चल रहा था’’ जिसमें जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए ‘‘फुसलाया’’ जा रहा था.
VIDEO : फिर साथ-साथ हैं..
उन्होंने किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया लेकिन उनके बयान को इस तरह से देखा जा रहा है कि उनका इशारा आरजेडी की ओर था. कुमार ने कहा, ‘‘जेडीयू के कई विधायकों को पार्टी से अलग होने के लिए फुसलाया गया....मेरे विधायकों ने सभी प्रलोभन ठुकरा दिए और मुझे बताया कि कौन बड़ी पेशकशों के साथ आए थे.’’ जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बागी नेता शरद यादव को चेतावनी दी जो बिहार में तीन दलों का महागठबंधन टूटने से नाराज हैं. कुमार ने कहा कि यदि वह पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करते हुए आरजेडी की पटना में 27 अगस्त की रैली में शामिल हुए तो वह अपनी राज्यसभा सीट गंवा देंगे.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं