विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

नीतीश कुमार ने कैसे सरकारी कार्यक्रम में लोगों को रैली के लिए किया आमंत्रित

माना जा रहा है कि इस संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जनादेश दिलाने के लिए नीतीश अपने भाषण में उसके कारण गिनाएंगे.

नीतीश कुमार ने कैसे सरकारी कार्यक्रम में लोगों को रैली के लिए किया आमंत्रित
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कार्यक्रम से राजनीतिक बयानबाज़ी यूं तो करने से परहेज़ करते हैं. लेकिन रविवार को एनडीए की रैली के लिए एक सरकारी कार्यक्रम में आये लोगों की भीड़ देखकर वो रैली में आने के लिए उन्हें आमंत्रित करने से खुद को रोक नहीं पाए.

शनिवार को राजधानी पटना से सटे पुनपुन में विकास की कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुचे. पहले तो उन्होंने लोगों को भाईचारे का संदेश दिया. फिर कहा कि 'सरकारी योजना का कार्यक्रम रख दिया था तब हम आपके बीच राजनीतिक बात कैसे कर सकते हैं. अगर राजनीतिक बात करनी है तो रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आएंगे. हम भी रहेंगे, रामविलास जी भी रहेंगे. कल हैं पटना के गांधी मैदान में 11 बजे से ही, अगर आप व्यस्त नहीं हैं और आप अगर राजनीतिक बात सुनने में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां से गांधी मैदान में संकल्प रैली बहुत दूर नहीं है. आप चले आइएगा, यहां से बहुत दूर नहीं है. सुबह ही चल दीजिएगा जिससे वहां सब लोगों का बात सुन सकें.'

माना जा रहा है कि इस संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जनादेश दिलाने के लिए नीतीश अपने भाषण में उसके कारण गिनाएंगे. पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ना बनें इसके लिए नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन पूरा तोड़ लिया था लेकिन उन्हें दो सीटें ही मिलीं.

VIDEO: पीएम मोदी ने बिहार को दी सौगात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDA Patna Rally, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com