विज्ञापन

मंत्री पद की शपथ से पहले अमित शाह का पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वाद, VIDEO

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं, इस बीच उनका मंच पर अमित शाह का पैर छूकर आशीर्वाद लेने का वीडियो सामने आया है.

मंत्री पद की शपथ से पहले अमित शाह का पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वाद, VIDEO
मंच पर अमित शाह के साथ मौजूद अन्य नेता.
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत आज पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे
  • निशांत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मंच पर जाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया, लेकिन शाह ने उन्हें रोक दिया
  • निशांत ने शपथ ग्रहण से पहले अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया
पटना:

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज मंत्रिपद की शपथ लेने जा रहे हैं. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में वो अन्य मंत्रियों के साथ पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस बीच शपथ ग्रहण के मंच से नेताओं के मिलने-जुलने का वीडियो भी सामने आया है. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच पर पहुंचने के बाद का भी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अमित शाह के मंच पर पहुंचने के बाद सभी नेता उनका अभिवादन कर रहे हैं.

निशांत ने अमित शाह का लिया आशीर्वाद

इसमें नीतीश के बेटे निशांत अमित शाह का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए. दरअसल मंच पर अन्य नेताओं से घिरे निशांत ने अमित शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, हालांकि जब वो झुक रहे थे, तभी अमित शाह ने उन्हें रोका. फिर हाथ मिलाए, दोनों नेताओं में कुछ बातचीत भी हुई, फिर अमित शाह मंच पर दूसरी ओर बढ़े. जहां भाजपा सहित अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने उनका अभिवादन किया.

पिता नीतीश का भी लिया आशीर्वाद

इससे पहले निशांत की पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ से पहले अपने पिता से मुलाकात की. उन्होंने पिता के पैर छुए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान, नीतीश कुमार ने भी अपने बेटे को सीने से लगा लिया. 

इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता ललन सिंह मौजूद थे. निशांत कुमार ने संजय झा और ललन सिंह के भी पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए निशांत

निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की सक्रिय राजनीति में आए हैं. उन्होंने अपने पिता के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें - सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, पीएम मोदी की शिरकत, हर एक अपडेट

लेखक के बारे में
img
शिवम कुमार
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Cabinet, Bihar Cabinet Expansion, Nitish Kumar's Son, Nishant Kumar, Nishant Kumar Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com