राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ अपनी जांच के तहत बृहस्पतिवार को बिहार में छापेमारी के दौरान हथियार और चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी.
एनआईए द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि बिहार के गया और कैमूर जिलों में कुल पांच स्थानों पर अभियान के तहत छापेमारी की गई. बयान के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य राज्य के मगध क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) को पुनर्जीवित और मजबूत करने की साजिश को विफल करना था. बयान में बताया गया, “ भाकपा (माओवादी) मगध जोन को फिर से तैयार करने के मामले में एनआईए द्वारा बृहस्पतिवार को की गयी व्यापक छापेमारी में बिहार से भारी मात्रा में हथियार, नकदी और डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किये गये.”
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये हुआ बरामद
बयान के मुताबिक, जब्त किए गए हथियारों में विभिन्न बोर के 10 हथियार, 4.03 करोड़ रुपये नकद, संबंधित दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल उपकरण शामिल हैं. यह मामला पिछले साल सात अगस्त को औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से भाकपा (माओवादी) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुआ है, जिसमें छापेमारी की गई है. एनआईए ने बताया कि आरोपी रोहित राय और प्रमोद यादव के पास से हथियार और गोला-बारूद के साथ-साथ भाकपा (माओवादी) मगध क्षेत्रीय सांगठनिक कमेटी से संबंधित पुस्तिकाएं बरामद की गईं. एनआईए ने 26 सितंबर, 2023 को जांच का जिम्मा संभाला था और 20 आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं