विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

Coronavirus : बिहार में 31 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने एक और लॉकडाउन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक का फैसला लिया है.

Coronavirus : बिहार में 31 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने एक और लॉकडाउन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक का फैसला लिया है. गुरुवार से लागू होने वाले लॉकडाउन में इस बार सभी जिला मुख्यालय, सब डिविजनल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगर निकाय में यह प्रभावी होगा. हालांकि ग्रामीण इलाकों को इस लॉकडाउन में बाहर रखा गया है. इसके साथ ही बिहार में प्लेन और ट्रेन सेवा भी बाधित नहीं होगी.

वहीं, बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय (Patna BJP Office) में 25 लोग एक साथ कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. ऊपर से इस संख्या के बढ़ने की आशंका है क्योंकि बहुत सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के सैंपल लिए गए हैं, इनकी रिपोर्ट धीरे-धीरे सामने आ रही है.

बता दें कि मंगलवार को ही नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के एक और सदस्य शैलेश कुमार कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और BJP के एक-एक विधायक भी कोरोना से संक्रमित हैं. राजधानी पटना में मुख्य सचिव को अपने घर से काम करना पड़ रहा है. उनके कार्यालय में कई कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के दफ्तर के भी कई लोग संक्रमित पाए गए थे. 

अगर बिहार में कुल वायरस के संक्रमण पर कुल आंकड़ों की बात करें तो यहां पर सोमवार तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17421 हो गई है. सोमवार को पहले 24 घंटे के दौरान 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 134 पर पहुंच गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna, Coronavirus, Bihar Coronavirus, Nitish Kumar Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com