बिहार में शराब तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एसएसबी के जवानों पर भी हाथ उठाने में भी उन्हें डर नहीं है. मोतिहारी में शराब तस्करों ने एएसबी के दो जवानों की जमकर पिटाई कर दी है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि शराब तस्करों को किसी का खौफ नहीं है और न ही सीमा पर दिन रात ड्यूटी करने वाले जवानों के प्रति शराब तस्करों में कोई सम्मान की भावना है. यह घटना जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 346 /2 की है.
जानकारी के मुताबिक, एसएसबी की 20वीं बटालियन के बैरगनिया कैम्प के दो जवान अपनी ड्यूटी के लिए सरकारी बाइक से जा रहे थे. उसी वक्त सामने से बाइक सवार शराब तस्कर शराब लादकर ले जा रहे थे. जैसे ही उन्होंने एएसबी के जवानों को देखा तो तस्कर बाइक छोड़कर भाग गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शराब तस्करों ने जवानों को जमकर पीटा
एएसबी जवान मौके पर शराब की जांच करने लगे. इसी दौरान शराब तस्कर गांववालों के साथ लाठी और रॉड लेकर पहुंचे और जवानों पर हमला बोल दिया. उन्होंने दोनों जवानों की जमकर पिटाई की. इस बीच जवान किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे.
6 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला
घटना के बाद SSB कैंप के सहायक कमांडेंट अमित सोनी ने कुंडवा चैनपुर थाने में आवेदन देकर छह नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस उन तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं