विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

पटना में लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए सशस्त्र अपराधियों ने केदार राय को गोली मार दी और फरार हो गए

पटना में लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या
पटना में आरजेडी नेता केदार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • सुबह सगुना मोड़ रोड के पास टहलने निकले थे केदार राय
  • घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई
  • पुलिस के अनुसार वारदात करने वालों की संख्या तीन
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और वार्ड पार्षद केदार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के करीबी बताए जाते हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार : सीवान में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, केदार राय सुबह सगुना मोड़ रोड के पास टहलने निकले थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए सशस्त्र अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. घायल अवस्था में उन्हें पटना के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

VIDEO : हत्या के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार


पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD Leader Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com