- के सी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता नवीनीकृत नहीं कर अपनी पार्टी से दूरी बना ली है
- के सी त्यागी ने नीतीश कुमार को 1974 से जाना है और दोनों ने जेल व क्यूबा यूथ फेस्टिवल में साथ समय बिताया था
- वे बताते हैं कि जदयू अब वैचारिक रूप से बदल गई है और उनके पुराने साथियों से बातचीत संभव नहीं रह गई है
नीतीश कुमार के पुराने साथी और पुराने समाजवादी नेता कृष्ण चंद्र त्यागी (के सी त्यागी) ने जनता दल यूनाईटेड के साथ अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है.कहने का मतलब है के सी त्यागी अब जदयू के सदस्य नहीं रहे. ये वही के सी त्यागी हैं जिन्होंने जार्ज फर्नांडीज,शरद यादव,नीतीश कुमार और बांका वाले दिग्विजय सिंह के साथ मिलकर जदयू की नींव रखी थी.तब जार्ज फर्नांडिस अध्यक्ष बने,के सी त्यागी मुख्य महासचिव,शरद यादव संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और दिग्विजय सिंह महासचिव थे.
आज वही के सी त्यागी ने जदयू से नाता तोड़ लिया. के सी त्यागी से एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि वे नीतीश कुमार को 1974 से जानते हैं. उन्होंने कहा की मीसा के दौरान वो जेल में भी साथ रहे,यही नहीं राजीव गांधी के दौरान क्यूबा में एक यूथ फेस्टिवल हुआ था. उसमें नीतीश कुमार और के सी त्यागी एक ही कमरे में 18 दिन रूके थे. के सी त्यागी का कहना है कि जेडीयू अब बदल गई है,जिनके साथ मिलकर उन्होंने जदयू बनाया था उन्हीं से अब बातचीत नहीं हो पाती है,अपनी बात किसके कहूं.
त्यागी जी को लगता है कि अब वैचारिक तौर पर जदयू में उनकी जगह नहीं है क्योंकि वो अपनी बात ईमानदारी से कहते रहे हैं और कहते रहेंगे.के सी त्यागी 1989-1991 यानि नौवीं लोकसभा में हापुड़ से सांसद रहे .फिर 2013 से 2016 तक राज्यसभा का सदस्य रहे और इस पर के सी त्यागी का कहना है कि नीतीश कुमार ने उस वक्त उन्हें पटना बुलाया था,खाना खिलाया था और राज्यसभा भेजा था.मगर क्या इस बार वो राज्यसभा जाना चाहते थे के जवाब में के सी त्यागी का कहना है कि नहीं कभी नहीं,मैंने टिकट मांगा ही नहीं था और जब नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर लड़ने वाले थे तो मेरा मांगने का सवाल ही उठता है.
के सी त्यागी कहते हैं कि 23 तारीख को दिल्ली के मावलंकर हॉल में एक बैठक वो करने जा रहे हैं जिसमें वो तय करेंगे कि आगे वो क्या करेंगे.उनका कहना है कि वो चौधरी चरण सिंह के अनुयायी रहे है और तब से लेकर अब तक समाजवादी धारा की राजनीति कर रहे हैं .अंत में के सी त्यागी ने कहा कि हर तरफ ऐतराज होता है,मैं अगर रोशनी में आता हूं.
यह भी पढ़ें: केसी त्यागी का अगला कदम क्या? जयंत ने की थी तारीफ, अब मिला RLD में शामिल होने का न्योता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं