विज्ञापन

जब मछली की जगह जाल में फंसा खूंखार अपराधी 'टाइगर', कटिहार की ये घटना हैरान कर देगी

मनिहारी पुलिस के अनुसार उनकी टीम अब इस गिरोह के लिए काम करने वाले अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है, जो घटना के समय टाइगर के साथ मौके पर मौजूद थे.

जब मछली की जगह जाल में फंसा खूंखार अपराधी 'टाइगर', कटिहार की ये घटना हैरान कर देगी
मनिहारी पुलिस ने आरोपी टाइगर को भेजा जेल
NDTV
कटिहार:

क्या हो जब रंगदारी मांगने गए बदमाश को ही स्थानीय लोगों से पंगा लेना इतना महंगा पड़ जाए कि वो उसे सीधे जेल की हवा खिला दें. आपको ये सुनने में जरा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही है. मामल है कटिहार के मनिहारी का. मनिहारी पुलिस के अनुसार यहां एक टाइगर नाम का खूंखार अपराधी अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मछुआरों से रंगदारी मांगने पहुंचा था. जिसे बाद मछुआरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ये बदमाश मोहन ठाकुर गिरोह के सदस्य के लिए काम करते हैं. पुलिस के अनुसार मछुआरों से रंगदारी मांगने में टाइगर नाम का बदमाश सबसे आगे था.

पुलिस अधिकारी के अनुसार वह अपने साथियों के साथ वहां मौजूद मछुआरों से पैसे उगाही करना चाहता था लेकिन इससे पहले की वो ऐसा कुछ कर पाता, मौके पर मौजूद मछुआरों ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों को घेर लिया. मछुआरों की एकजुटता को देखते हुए टाइगर के साथ आए उसके गिरोह के दूसरे सदस्य उसे वहां अकेला छोड़कर ही मौके से भाग गए. इसके बाद मछुआरों ने आरोपी टाइगर को काबू में किया और मछली पकड़ने वाले जाल में उसे बांधकर पुलिस के हवाले भी किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस घटना को लेकर मनिहारी डीएसपी विनोद कुमार ने NDTV को बताया कि हमें सूचना मिली की टाइगर नाम का एक बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ मछुआरों से रंगदारी मांगने पहुंचा था. लेकिन मछुआरों ने उसे पकड़कर रखा हुआ है. इस सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी टाइगर को गिरफ्तार किया. टाइगर का एक पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. मनिहारी अनुमंडल डीएसपी ने बताया कि टाइगर दियारा में अपराध के लिए चर्चित मोहन ठाकुर गिरोह से जुड़े हुए हैं और दियारा में अपराध एवं मछुआरे से रंगदारी मांगने का उनका पुराना रिकॉर्ड रहा है. फिलहाल इसी आरोप में उसे गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बदमाश टाइगर को मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने वाले जाल में बांधकर पुलिस के हवाले करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से मछुआरों ने टाइगर को जाल में बांधकर अपनी नाव पर रखा हुआ है. जिसे बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले किया जा रहा है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि टाइगर पर इलाके में और कितने मामले दर्ज हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com