विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2018

तलाक की अर्जी देने के बाद घर वापस नहीं आए तेज प्रताप, जेडीयू प्रवक्ता ने दी तेजस्वी यादव को यह नसीहत

तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी. इसके बाद लालू यादव के परिवार में काफी उठापटक मच गई थी.

तलाक की अर्जी देने के बाद घर वापस नहीं आए तेज प्रताप, जेडीयू प्रवक्ता ने दी तेजस्वी यादव को यह नसीहत
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव द्वारा अदालत में तलाक की अर्जी दिए जाने के बाद घर नहीं लौटने पर जनता दल (युनाइटेड) ने शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नैतिकता का पाठ पढ़ाया. जद (यू) ने तेजस्वी को रामचरितमानस की याद दिलाते हुए उन्हें भरत से सीख लेने की नसीहत दी है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को कहा कि सत्ता गंवाने के बाद भी तेजस्वी की आत्मा नहीं जागी. अब उन्हें अपने बड़े भाई से भी आंख मिलाने से डर लगने लगा है. उन्होंने तेजस्वी को रामचरित मानस से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा, "याद कीजिए, जब छोटे भाई भरत को अयोध्या का राजा बनाया गया था, तब वे वनवास गए बड़े भाई राम को वन से वापस लाने गए थे." 

बिहार विधानसभा में लालू यादव परिवार का ड्रामा, भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी से बचते दिखे तेजप्रताप 

जद (यू) नेता ने तेजस्वी को जाकर बड़े भाई को घर लाने की सलाह देते हुए कहा, "यही नैतिकता है. एक कोशिश तो कीजिए."  उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप ने अपनी पत्नी एश्वर्या से तलाक की अर्जी एक नवंबर को पटना पारिवारिक (फैमिली) अदालत में दी है. इस मामले की पहली सुनवाई को लेकर तेजप्रताप 29 नवंबर को पटना पहुंचे लेकिन इसके बावजूद घर नहीं गए.  

जब धोती-कुर्ता में विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप, जानें घर जाने के सवाल पर क्या कहा...

बता दें कि तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी. इसके बाद लालू यादव के परिवार में काफी उठापटक मच गई थी. तेज प्रताप को काफी समझाने की कोशिश की गई. लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहे. उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या राय के साथ रहना मुश्किल है. हम घुट-घुट कर जीना नहीं चाहते हैं. इससे अच्छा है कि हम तलाक ले लें.

बिहार : आरजेडी में तेजस्वी VS तेज प्रताप?​


इनपुट : आईएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU-Tejaswi And Tej Pratap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com